
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एआई (AI) से तैयार किए गए कथित मॉर्फ्ड वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के मामले में हैदराबाद साइबर क्राइम पुलिस ने Meta इंडिया के प्रमुख अरुण श्रीनिवास समेत कई सोशल मीडिया यूजर्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस का आरोप है कि फेसबुक और इंस्टाग्राम पर प्रसारित इन वीडियो से लोगों को गुमराह किए जाने की आशंका है।
जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई हाल के छात्र प्रदर्शन के दौरान सोशल मीडिया पर वायरल हुए एआई-जनित वीडियो को लेकर की गई है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इन वीडियो की शुरुआत कहां से हुई, इन्हें किसने बनाया और किस उद्देश्य से साझा किया गया। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि Meta के प्लेटफॉर्म इन वीडियो के प्रसार को रोकने में कितने प्रभावी रहे।
पुलिस के मुताबिक, मामले में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मौजूद सुरक्षा उपायों और कंटेंट मॉडरेशन सिस्टम की भी जांच की जाएगी। जांच के दौरान यह देखा जाएगा कि एआई से तैयार भ्रामक सामग्री को समय रहते हटाने या उसके प्रसार को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए थे या नहीं।
फिलहाल मामले की जांच जारी है। पुलिस ने संकेत दिए हैं कि जांच के आधार पर आगे और लोगों की भूमिका भी सामने आ सकती है। वहीं, इस मामले पर Meta की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।







Feeling like a total VIP here. The rewards program at ph55vip777 is honestly the best in the market.