
लखनऊ: डॉ. सौरभ मालवीय को लखनऊ विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जिनका कार्यकाल तीन वर्षों का होगा। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से ब्रॉडकास्ट जर्नलिज्म में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है और ‘सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और मीडिया’ विषय पर अपनी पीएचडी पूरी की है।
देवरिया के पटनेजी गांव से संबंध रखने वाले डॉ. मालवीय पत्रकारिता के क्षेत्र में एक ज्ञानी विद्वान और साहित्यिक योद्धा के रूप में विख्यात हैं। वे अखबारों, पत्रिकाओं के साथ-साथ टीवी चैनलों पर बहसों में भी अपनी सशक्त और गहन सोच के साथ सक्रिय रूप से हिस्सा लेते हैं।
उनकी प्रमुख प्रकाशित रचनाओं में ‘अटल बिहारी वाजपेयी’, ‘विकास के पथ पर भारत’, ‘राष्ट्रवाद और मीडिया’, ‘भारत बोध’, ‘अंत्योदय को साकार करता उत्तर प्रदेश’, तथा ‘भारतीय राजनीति के महानायक नरेंद्र मोदी’ शामिल हैं, जो उनके लेखन की प्रखरता और देश के प्रति समर्पण को दर्शाती हैं।
डॉ. मालवीय को विष्णु प्रभाकर सम्मान, अटल संवाद सम्मान, लखनऊ रत्न, राधाकृष्णन शिक्षक सम्मान सहित कई राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।
उनके नेतृत्व में लखनऊ विश्वविद्यालय का पत्रकारिता विभाग नई ऊर्जा और दिशा के साथ उन्नति करेगा, जिससे भविष्य के पत्रकारों में नैतिकता, जिम्मेदारी और देशभक्ति के गुण सशक्त होंगे।









Theo cảm nhận cá nhân thì 188v có trải nghiệm ổn định hơn trước mình nghĩ. TONY06-25
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks!