
नई दिल्ली: पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस (DPYC) ने राजधानी के कई इलाकों में “थैंक्यू राहुल गांधी” के होर्डिंग्स लगाए हैं। युवा कांग्रेस ने इसे छात्रों के लंबे संघर्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में चलाए गए अभियान की बड़ी जीत बताया।
दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अक्षय लाकड़ा ने कहा कि जिस इस्तीफे को मोदी सरकार में नामुमकिन माना जा रहा था, वह छात्रों के लगातार आंदोलन और राहुल गांधी के नेतृत्व में चलाए गए अभियान का परिणाम है। उन्होंने दावा किया कि यह देशभर के छात्रों, युवाओं और अभिभावकों की आवाज की जीत है।
युवा कांग्रेस की ओर से लगाए गए पोस्टरों पर लिखा गया है, “Thank You Rahul Gandhi For Standing With Gen Z India”। संगठन का कहना है कि राहुल गांधी ने परीक्षा प्रणाली में गड़बड़ियों और छात्रों के मुद्दों को लगातार संसद से लेकर सड़कों तक उठाया और उनके संघर्ष में साथ खड़े रहे।
धर्मेंद्र प्रधान ने हाल ही में शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा दिया था। इसके बाद केंद्र सरकार ने परीक्षा प्रणाली में सुधार के लिए व्यापक कदम उठाने की घोषणा की है। सरकार ने परीक्षा सुधारों के लिए एक उच्चस्तरीय टास्क फोर्स गठित की है और संसद में परीक्षा कानूनों को और सख्त बनाने संबंधी विधेयक भी पेश किया है।
हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम पर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। कांग्रेस जहां इसे छात्रों और युवाओं की जीत बता रही है, वहीं भाजपा नेताओं का कहना है कि सरकार परीक्षा प्रणाली में सुधार के लिए प्रतिबद्ध है और आवश्यक कदम पहले ही उठाए जा चुके हैं।







1win официальный сайт, 1win предлагает богатый выбор пари для любителей азартных ставок.
My website 1win-sk6aw.xyz