नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस बार प्रयागराज की शक्ति दुबे ने ऑल इंडिया रैंक 1 प्राप्त कर पूरे देश में टॉप किया है। उनके बाद हर्षिता गोयल ने दूसरा स्थान हासिल किया है, जबकि तीसरे स्थान पर डोंगरे अर्चित पराग रहे।
इस वर्ष की टॉपर्स सूची में महिलाओं का दबदबा रहा, जिसमें शीर्ष दो स्थानों पर महिला उम्मीदवारों ने कब्जा जमाया। शक्ति दुबे और हर्षिता गोयल की इस उपलब्धि ने देशभर की महिला उम्मीदवारों को प्रेरित किया है।
टॉप 10 में शामिल अन्य उम्मीदवारों में शाह मार्गी चिराग (रैंक 4), आकाश गर्ग (रैंक 5), कोमल पुनिया (रैंक 6), आयुषी बंसल (रैंक 7), राज कृष्ण झा (रैंक 8), आदित्य विक्रम अग्रवाल (रैंक 9) और मयंक त्रिपाठी (रैंक 10) शामिल हैं।
यूपीएससी ने कुल 1,016 उम्मीदवारों को विभिन्न सेवाओं के लिए चयनित किया है, जिनमें भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS), भारतीय विदेश सेवा (IFS) और अन्य केंद्रीय सेवाएं शामिल हैं। उम्मीदवारों को उनकी रैंक, पसंद और उपलब्धता के आधार पर सेवाएं आवंटित की जाएंगी।
उम्मीदवार अपना परिणाम और टॉपर्स सूची यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
इस वर्ष के परिणामों में महिलाओं की उल्लेखनीय सफलता ने सिविल सेवा में लैंगिक समानता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। शक्ति दुबे और हर्षिता गोयल जैसी प्रतिभाशाली महिलाओं की उपलब्धि देशभर के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।


Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.
Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?