
Gorakhpur: गोरखपुर और चौराचौरा क्षेत्र में 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक अमर शहीद बाबू बंधु सिंह के 167वें शहादत दिवस पर मंगलवार को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर अमर शहीद बंधु सिंह स्मारक समिति के तत्वावधान में आयन नगर चौक स्थित फांसी स्थल पर श्रद्धांजलि दी गई। समिति अध्यक्ष व पूर्व विधायक शीतल पांडेय ने कहा कि 12 अगस्त 1858 को अंग्रेजों ने बाबू बंधु सिंह को फांसी दी थी, लेकिन उनका बलिदान आज भी लोगों को देशभक्ति के लिए प्रेरित करता है।
समिति के सचिव वंशराज अजय कुमार सिंह टप्पू ने बताया कि उनका जीवन और बलिदान आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देता रहेगा। वहीं चौराचौरा थाना क्षेत्र के सोनबरसा बाबू गांव स्थित एक विद्यालय में भी श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुआ।
इसी बीच, चौराचौरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवीपुर के पूर्व प्रधान और प्रधान संघ अध्यक्ष रामनाथ यादव ने रेल मंत्री को संबोधित पत्र एसडीएम चौराचौरा को सौंपा, जिसमें सरदार नगर रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर अमर शहीद बाबू बंधु सिंह करने की मांग की गई है। उनका कहना है कि यह बदलाव स्वतंत्रता संग्राम के इस वीर सपूत को उचित सम्मान देगा और नई पीढ़ी को उनके बलिदान से प्रेरणा लेने का अवसर मिलेगा।
स्थानीय लोगों और व्यापारी संगठनों ने भी इस मांग का समर्थन किया है और मुख्यमंत्री तथा रेल मंत्री से शीघ्र कदम उठाने की अपील की है।







I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.
Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me. https://accounts.binance.bh/register/person?ref=IXBIAFVY
Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?
Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me? https://www.binance.bh/register?ref=IXBIAFVY