
Indian Railway: त्योहारों में रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है। भारतीय रेलवे ने भीड़ कम करने और सफर को आरामदायक बनाने के लिए नया “राउंड ट्रिप पैकेज” शुरू किया है। इसके तहत अगर यात्री आने और जाने का टिकट एक साथ बुक करेंगे, तो वापसी यात्रा के बेस किराए पर 20% की छूट मिलेगी।
यह सुविधा सिर्फ उन्हीं यात्रियों को मिलेगी जो दोनों टिकट एक ही नाम, डिटेल्स, क्लास और स्टेशन जोड़ी के साथ बुक करेंगे। आने का टिकट 13 से 26 अक्टूबर 2025 और वापसी का टिकट 17 नवंबर से 1 दिसंबर 2025 के बीच का होना चाहिए। टिकट पहले आने का बुक होगा और फिर रेलवे के कनेक्टिंग जर्नी फीचर से वापसी का टिकट लेना होगा।
ध्यान रहे, दोनों टिकट कन्फर्म होने जरूरी हैं। टिकट में बदलाव या रिफंड की सुविधा नहीं होगी और रिटर्न टिकट पर कोई अन्य छूट या वाउचर लागू नहीं होगा। यह स्कीम सभी क्लास और ट्रेनों (स्पेशल ट्रेनों समेत) में मान्य है, लेकिन Flexi Fare ट्रेनों में लागू नहीं होगी। दोनों टिकट एक ही माध्यम से, या तो ऑनलाइन या रिजर्वेशन काउंटर से बुक करने होंगे।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का कहना है कि इस ऑफर से त्योहारों के समय भीड़ अलग-अलग तारीखों में बंट जाएगी, खास ट्रेनों का सही उपयोग होगा और यात्रियों को आसानी से टिकट मिल सकेगा। रेलवे ने इसके प्रचार के लिए मीडिया और स्टेशनों पर विशेष अभियान चलाने के निर्देश भी दिए हैं।







Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks!