
New Delhi: स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को बढ़ावा देने के लिए मंगलवार को दिल्ली के भारत मंडपम से हजारों बाइक सवार तिरंगा लहराते हुए निकले और देशभक्ति का अद्भुत उत्साह प्रदर्शित किया। इस रैली को केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू, संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जिसमें कई सांसद भी शामिल हुए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि तिरंगा थामे हजारों बाइकें ‘भारत माता की जय’ के नारों के साथ निकलीं, जिससे आसमान और हवाएं जयकारों से गूंज उठीं। उन्होंने इस पहल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। साथ ही विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि 2014 से पहले स्वतंत्रता दिवस इस तरह नहीं मनाया जाता था और संविधान का दिखावा करने वाले ‘भारत माता की जय’ नहीं कहते।
इससे पहले मुख्यमंत्री और मंत्री आशीष सूद ने विधानसभा से राजघाट तक लड़कियों के लिए तिरंगा साइक्लोथॉन की शुरुआत की, जिसे दिल्ली की बेटियों ने देश को आगे ले जाने की भावना के साथ पूरा किया। मुख्यमंत्री ने इसे नई उड़ान और नया अध्याय बताते हुए बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई। पिछले तीन वर्षों में ‘हर घर तिरंगा’ पहल एक जन आंदोलन का रूप ले चुकी है, जिसमें समाज के सभी वर्ग ऑनलाइन और ऑफलाइन आयोजनों के माध्यम से सक्रिय भागीदारी कर देशभक्ति का संदेश घर-घर तक पहुंचा रहे हैं।







Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you. https://accounts.binance.bh/register/person?ref=QCGZMHR6