नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 की पुनः परीक्षा की नई तारीख घोषित कर दी है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि अब NEET-UG की दोबारा परीक्षा 21 जून 2026 को कराई जाएगी। पेपर लीक के आरोपों और छात्रों के विरोध के बाद सरकार ने यह बड़ा फैसला लिया है।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि छात्रों का भविष्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी योग्य छात्र के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 3 मई को हुई परीक्षा के बाद 7 मई तक NTA को कई शिकायतें मिली थीं। शिकायतों में दावा किया गया कि कथित गेस पेपर के कुछ सवाल असली प्रश्नपत्र से मेल खाते थे।
मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्र सरकार, NTA और उच्च शिक्षा विभाग ने तुरंत जांच शुरू की और बाद में मामला केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंप दिया गया। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि जांच के दौरान साफ हो गया था कि गेस पेपर की आड़ में पेपर लीक किया गया था। इसी कारण सरकार ने परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया ताकि किसी मेधावी छात्र का नुकसान न हो।
उन्होंने कहा कि सरकार की कदाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति है और शिक्षा माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मंत्री ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की कि वे बिना डर के परीक्षा में शामिल हों।
सरकार ने यह भी बताया कि छात्रों को परीक्षा शहर चुनने के लिए एक सप्ताह का समय मिलेगा और सभी एडमिट कार्ड 14 जून तक जारी कर दिए जाएंगे।


Hi, Neat post. There is a problem with your site in web explorer, might test this?K IE nonetheless is the market chief and a large component to folks will pass over your fantastic writing due to this problem.