
Maharashtra: महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव 2025 के नतीजे सामने आ चुके हैं और इनमें महायुति गठबंधन को बड़ी सफलता मिली है। राज्य की 288 नगर परिषदों और नगर पंचायतों में हुए चुनावों में बीजेपी, शिवसेना और एनसीपी के गठबंधन ने साफ बहुमत हासिल किया है। राज्य चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार महायुति गठबंधन ने कुल 207 अध्यक्ष पदों पर जीत दर्ज की है, जबकि विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाड़ी (एमवीए) केवल 44 पदों तक ही सिमट गया।
इन चुनावों में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। पार्टी ने अकेले 117 नगर अध्यक्ष पदों पर जीत हासिल की। वहीं शिवसेना ने 53 और एनसीपी ने 37 अध्यक्ष पदों पर कब्जा जमाया। विपक्षी दलों की बात करें तो कांग्रेस को 28 पद, एनसीपी (एसपी) को 7 पद और शिवसेना (यूबीटी) को 9 पदों पर ही संतोष करना पड़ा।
चुनाव नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इसे ऐतिहासिक जीत बताया और कहा कि यह जनता का विकास कार्यों पर भरोसा दर्शाता है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी महाराष्ट्र की जनता का धन्यवाद किया और कहा कि यह परिणाम विकास और सुशासन की नीतियों के समर्थन का संकेत है।
इन नतीजों के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में महायुति गठबंधन की स्थिति और मजबूत होती नजर आ रही है, जबकि विपक्षी दलों के लिए यह परिणाम आत्ममंथन का संकेत माना जा रहा है।







You got a very wonderful website, Gladiolus I detected it through yahoo.
Utterly pent articles, Really enjoyed looking at.