
नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि उन्हें सदन में बोलने नहीं दिया जा रहा। उन्होंने कहा, “नेता प्रतिपक्ष को बोलने देने की परंपरा रही है, लेकिन जब भी मैं खड़ा होता हूं, मुझे रोका जाता है। मैं नहीं समझ पा रहा कि सदन कैसे चल रहा है।”
राहुल गांधी ने आगे कहा, “हम अपनी बात रखना चाहते हैं, लेकिन हमें मौका नहीं मिलता। लोकतंत्र में सरकार और विपक्ष दोनों की भूमिका होती है, लेकिन यहां सिर्फ सरकार की चल रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने कुंभ मेले पर बात की, मैं अपनी बात जोड़ना चाहता था। मैं बेरोजगारी पर बोलना चाहता था, लेकिन मुझे नहीं बोलने दिया गया।”
इस बीच, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सांसदों के आचरण को लेकर नाराजगी जताई। दरअसल, कुछ दिन पहले राहुल गांधी ने अपनी बहन प्रियंका गांधी के साथ विशेष अंदाज में अभिवादन किया, जिस पर स्पीकर ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। इसके बाद कांग्रेस सांसदों ने सदन में विरोध जताया कि जब प्रधानमंत्री आते हैं तो बीजेपी सांसद खड़े हो जाते हैं, जो सदन की परंपराओं का उल्लंघन है।
स्पीकर ओम बिरला ने कहा, “सांसदों से सदन की मर्यादा बनाए रखने की अपेक्षा की जाती है। कई बार सांसदों का आचरण लोकसभा की परंपराओं के अनुरूप नहीं होता। विपक्ष के नेता से विशेष रूप से उम्मीद की जाती है कि वे नियमों के अनुसार व्यवहार करें।”







Sau khi tham gia slot365 có uy tín không , tôi thấy các trò chơi được sắp xếp hợp lý nên rất dễ tìm kiếm. TONY06-10