
आईपीएल में सबसे छोटा स्कोर डिफेंड! चहल की फिरकी से पंजाब ने पलटा गेम
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2025 में न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए एक रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 16 रन से हराकर इतिहास रच दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब की टीम केवल 111 रन पर सिमट गई थी, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए केकेआर को सिर्फ 95 रन पर ऑल आउट कर दिया। इस जीत के बाद पंजाब किंग्स के हेड कोच रिकी पोंटिंग भी हैरान रह गए।
उन्होंने कहा, “मेरा हार्ट रेट अभी भी तेज़ है। मैं अब 50 साल का हो गया हूं और ऐसे और मैच नहीं चाहता।” यह आईपीएल इतिहास में किसी टीम द्वारा सबसे छोटे स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव था, जो पंजाब किंग्स के लिए एक बड़ी उपलब्धि बन गया।
मैच के हीरो रहे युजवेंद्र चहल, जिन्होंने 28 रन देकर 4 विकेट चटकाए और ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ बने। चहल हाल ही में चोट से उबर कर मैदान में लौटे थे और उन्होंने अपनी फिटनेस को लेकर खुद भरोसा जताते हुए कहा था कि वह 100% तैयार हैं, और उनका प्रदर्शन उसी आत्मविश्वास को दर्शाता है। चहल के अलावा मार्को जानसेन ने भी अहम भूमिका निभाई, जिनकी कसी हुई गेंदबाज़ी ने केकेआर की बल्लेबाज़ी की रीढ़ तोड़ दी।
कोलकाता की पारी की शुरुआत भले ही धीमी रही, लेकिन अजिंक्य रहाणे और अंगकृश रघुवंशी ने तीसरे विकेट के लिए 55 रन जोड़कर मैच को एकतरफा बनाने की कोशिश की। पावरप्ले के अंत तक कोलकाता का स्कोर 55/2 था और उन्हें अगले 14 ओवरों में सिर्फ 57 रन की ज़रूरत थी। लेकिन यहीं से मैच ने करवट ली।
आठवें ओवर में चहल ने पहले अजिंक्य रहाणे को एलबीडब्ल्यू आउट किया और फिर अगले ओवर में रघुवंशी को भी चलता किया। 12वें ओवर में उन्होंने रिंकू सिंह को स्टंप आउट कराया और अगली गेंद पर रमनदीप सिंह को स्लिप में कैच करवा दिया।
चहल की स्पिन के आगे केकेआर के बल्लेबाज़ बेबस नजर आए। कोलकाता के सात विकेट केवल 76 रन पर गिर चुके थे। हालांकि आंद्रे रसेल ने अंत में कोशिश की और चहल के एक ओवर में 16 रन भी बटोरे, लेकिन लक्ष्य उनके लिए बहुत बड़ा साबित हुआ। चहल ने मैच के बाद कहा कि टीम को विश्वास था कि अगर शुरुआत में कुछ विकेट मिलते हैं, तो जीत संभव है। पिच धीमी थी और उसमें टर्न भी था, जिसका उन्होंने भरपूर फायदा उठाया।
यह मैच पंजाब किंग्स के लिए न सिर्फ एक जीत बल्कि आत्मविश्वास बढ़ाने वाला पल साबित हुआ, और युजवेंद्र चहल ने यह दिखा दिया कि वह टीम के सबसे भरोसेमंद गेंदबाजों में से एक हैं।








Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you. https://accounts.binance.com/register/person?ref=IHJUI7TF