
नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के लोगों को दो दशकों के इंतजार के बाद अब चिनाब ब्रिज मिलने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 जून को इस विश्व के सबसे ऊंचे रेलवे आर्च ब्रिज का उद्घाटन करेंगे। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने इस महत्वपूर्ण जानकारी अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल पर साझा की है।
जितेंद्र सिंह ने एक्स पर ब्रिज की एक वीडियो भी पोस्ट करते हुए लिखा, “इतिहास रचा जा रहा है। सिर्फ 3 दिन बाकी हैं! दुनिया का सबसे ऊंचा और शक्तिशाली रेलवे ब्रिज, चिनाब ब्रिज, जम्मू-कश्मीर में गर्व से खड़ा है। यह उधमपुर-श्रीनगर-बारामुल्ला रेलवे लिंक (USBRL) का हिस्सा है और इसे प्रकृति की सबसे कठिन चुनौतियों का सामना करने के लिए बनाया गया है। यह नए भारत की ताकत और दूरदर्शिता का प्रतीक है।”
यह ब्रिज जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले के बक्कल और कौरी के बीच चिनाब नदी पर स्थित है। इसे 2003 में मंजूरी मिली थी। चिनाब ब्रिज नदी तल से 359 मीटर (1,178 फीट) ऊंचा है, जो पेरिस के एफिल टॉवर से 35 मीटर ऊंचा है।
यह आर्च ब्रिज कटरा से बनिहाल तक के रेल मार्ग का एक महत्वपूर्ण कड़ी है। इस परियोजना का हिस्सा देश का पहला केबल-आधारित रेल ब्रिज, अंजी खड्ड ब्रिज भी है।
चिनाब ब्रिज 260 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज़ हवाओं को झेलने में सक्षम है और इसकी निर्माण अवधि करीब 22 साल रही है। इसका डिज़ाइन 120 वर्षों तक टिकाऊ रहने के लिए किया गया है।
यह पुल जम्मू-कश्मीर को देश के अन्य हिस्सों से बेहतर तरीके से जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगा, जिससे क्षेत्र की आर्थिक प्रगति और समृद्धि को बढ़ावा मिलेगा।
(Input)







Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you. binance anm”alan
Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?