
नई दिल्ली: इंतजार की घड़ियां अब खत्म हो चुकी हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2024-25 सीजन के लिए भारतीय सीनियर मेंस टीम के सालाना अनुबंध की घोषणा कर दी है। जैसा कि हर साल होता है, खिलाड़ियों को A+, A, B और C कैटेगरी में बांटा गया है। इस बार के अनुबंध सूची में श्रेयस अय्यर और ईशान किशन की वापसी हुई है, जबकि ऋषभ पंत अब ग्रेड A में शामिल हो गए हैं।
साथ ही, भारत के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा को सबसे उच्च श्रेणी यानी A+ कैटेगरी में रखा गया है। इसके अलावा, कई नए चेहरों जैसे वरुण चक्रवर्ती, अभिषेक शर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, सरफराज खान और ध्रुव जुरेल को भी इस अनुबंध सूची में जगह दी गई है।
बीसीसीआई ने 2024-25 के सालाना अनुबंध में कुल 34 खिलाड़ियों को शामिल किया है। खास बात यह है कि बीसीसीआई अनुबंध सूची से बाहर होने के एक साल बाद ईशान किशन और श्रेयस अय्यर की वापसी हुई है। 2024/25 सत्र के लिए उन्हें बीसीसीआई ने फिर से सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में शामिल किया है।
रोहित शर्मा, विराट कोहली, रविंद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह, ये चार खिलाड़ी A+ कैटेगरी में शामिल हैं। हालांकि, रोहित, विराट और जडेजा ने 2024 विश्व कप के बाद टी-20 फॉर्मेट से संन्यास लेने का निर्णय लिया था, जिससे इन खिलाड़ियों को टॉप कैटेगरी में शामिल किए जाने की संभावना कम थी। सामान्यत: इस श्रेणी में वही खिलाड़ी होते हैं जो तीनों फॉर्मेट में नियमित रूप से खेलते हैं, लेकिन यह तिकड़ी अब भी टेस्ट और वनडे क्रिकेट खेल रही है।
2024-25 सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट पाने वाले खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है:
A+ कैटेगरी: रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, रविंद्र जडेजा
A कैटेगरी: मोहम्मद सिराज, केएल राहुल, शुभमन गिल, हार्दिक पंड्या, मोहम्मद शमी, ऋषभ पंत
B कैटेगरी: सूर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर
C कैटेगरी: रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, रुतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, वाशिंगटन सुंदर, मुकेश कुमार, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, रजत पाटीदार, ध्रुव जुरेल, सरफराज खान, नीतीश कुमार रेड्डी, ईशान किशन, अभिषेक शर्मा, आकाशदीप, वरुण चक्रवर्ती








Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks! https://www.binance.com/futures/ref?code=MBLCVVZG
Anlaufspannung Huawei Wechselrichter
photovoltaik verdrahtungsplan