New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को बिहार के राजगीर में हुए एशिया कप फाइनल में मौजूदा चैंपियन दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराकर खिताब जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम को बधाई दी।
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा,
“बिहार के राजगीर में आयोजित एशिया कप 2025 में शानदार जीत के लिए हमारी पुरुष हॉकी टीम को हार्दिक बधाई। यह जीत और भी खास है क्योंकि उन्होंने गत विजेता दक्षिण कोरिया को हराया है। यह भारतीय हॉकी और भारतीय खेलों के लिए गर्व का क्षण है। हमारे खिलाड़ी लगातार नई ऊंचाइयां छूते रहें और देश का गौरव बढ़ाते रहें।”
उन्होंने टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए बिहार सरकार और स्थानीय लोगों के प्रयासों की भी सराहना की। पीएम ने कहा कि राजगीर अब एक जीवंत खेल केंद्र के रूप में स्थापित हो गया है।
खेल मंत्री ने भी दी शुभकामनाएं
केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने भी विजेता टीम को बधाई देते हुए कहा-
“शानदार प्रदर्शन! राजगीर में आयोजित एशिया कप हॉकी फाइनल में कोरिया को 4-1 से हराकर चैंपियन बनने पर भारतीय हॉकी टीम को हार्दिक शुभकामनाएं। आपने पूरे टूर्नामेंट में उम्दा खेल की मिसाल पेश की है।”
भारत का अजेय अभियान और चौथा खिताब
भारत ने टूर्नामेंट में अपना अजेय रिकॉर्ड बरकरार रखा। टीम ने पूल चरण में लगातार तीन जीत दर्ज कीं और सुपर-4 में मलेशिया (4-1) व चीन (7-0) को मात दी, जबकि दक्षिण कोरिया से मुकाबला 2-2 से ड्रॉ रहा।
हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में यह भारत की चौथी एशिया कप खिताबी जीत है। इससे पहले टीम ने 2003, 2007 और 2017 में खिताब जीते थे। इस जीत से भारत ने न केवल एशिया में अपना दबदबा कायम किया बल्कि 2026 में बेल्जियम और नीदरलैंड में होने वाले एफआईएच विश्व कप के लिए सीधे क्वालिफाई भी कर लिया।
वहीं, दक्षिण कोरिया अब भी टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे सफल टीम है, जिसने अब तक पाँच बार (1994, 1999, 2009, 2013 और 2022) खिताब जीता है।


Hi there, just became alert to your blog through Google, and found that it is really informative. I am gonna watch out for brussels. I will appreciate if you continue this in future. A lot of people will be benefited from your writing. Cheers!
Hello there! This is my 1st comment here so I just wanted to give a quick shout out and say I genuinely enjoy reading your posts. Can you recommend any other blogs/websites/forums that deal with the same topics? Thanks a lot!
Wow that was odd. I just wrote an extremely long comment but after I clicked submit my comment didn’t appear. Grrrr… well I’m not writing all that over again. Regardless, just wanted to say superb blog!
I am not sure the place you are getting your information, but great topic. I needs to spend some time learning more or understanding more. Thanks for great info I used to be in search of this info for my mission.
I would like to thnkx for the efforts you have put in writing this blog. I am hoping the same high-grade blog post from you in the upcoming as well. In fact your creative writing abilities has inspired me to get my own blog now. Really the blogging is spreading its wings quickly. Your write up is a good example of it.