
Gurugram: मिलेनियम सिटी गुरुग्राम को स्वच्छ, सुरक्षित और गड्ढामुक्त बनाने के उद्देश्य से सामुदायिक अभियान #IOwnGurugram की शुरुआत की गई है। यह पहल नागरिकों और कंपनियों की साझेदारी से शुरू हुई है, जिसका मकसद है लोगों को सिर्फ शिकायत करने के बजाय समाधान का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित करना। समाजसेवी और पीआरपी ग्रुप के संस्थापक डॉ. सर्वेश तिवारी ने इस अभियान का नेतृत्व किया। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम सिर्फ कार्यस्थल नहीं बल्कि हमारा घर है और जैसे हम अपने घर का ख्याल रखते हैं, वैसे ही शहर की देखभाल करना भी हमारी जिम्मेदारी है।








अभियान की शुरुआत एमजी रोड और गुरु द्रोणाचार्य मेट्रो स्टेशन के पास हुई, जहाँ पीआरपी ग्रुप के 100 से अधिक कर्मचारियों और स्थानीय नागरिकों ने सफाई अभियान चलाया। इस दौरान खतरनाक गड्ढों को भरा गया, सड़क और फुटपाथ की सफाई की गई और करीब एक टन कचरा उठाया गया। इस पहल में राहगीरों और स्थानीय निवासियों ने भी भाग लिया और इसकी सराहना की। सिकंदरपुर निवासी हरीश कुमार ने कहा कि यहाँ लंबे समय से बने गड्ढों के कारण कई दुर्घटनाएँ हुई थीं, ऐसे में यह कदम लोगों की जान बचाने वाला है।
डॉ. तिवारी ने कहा कि #IOwnGurugram केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं बल्कि एक लंबा अभियान है। इसका लक्ष्य है गुरुग्राम को गड्ढामुक्त, स्वच्छ और सुरक्षित बनाना तथा नागरिकों को सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना। उन्होंने लोगों से अपील की कि शिकायत करने के बजाय समाधान का हिस्सा बनें और इस पहल से जुड़ें।
गुरुग्राम को भले ही मिलेनियम सिटी कहा जाता है, लेकिन हर साल खासकर मानसून के समय यहाँ सड़क, सफाई और जलभराव से जुड़ी समस्याएँ सामने आती हैं। इन चुनौतियों का समाधान केवल सरकार या प्रशासन पर छोड़ना पर्याप्त नहीं है। यही सोच लेकर पीआरपी ग्रुप ने नागरिकों को जोड़कर #IOwnGurugram की शुरुआत की, ताकि हर कोई अपने शहर को बेहतर बनाने की जिम्मेदारी उठाए।
डॉ. सर्वेश तिवारी पहले भी कई सामाजिक अभियानों से जुड़े रहे हैं। वे निर्भया आंदोलन का नेतृत्व कर चुके हैं और निर्भया ज्योति ट्रस्ट के सचिव हैं। इसके अलावा उन्होंने उरी हमले में शहीदों के परिवारों की मदद की, कोविड-19 महामारी के दौरान प्रवासी मजदूरों को भोजन और राशन उपलब्ध कराया, जापान में फँसे भारतीयों की आवाज़ उठाई और 135 अनाथ बच्चों की शिक्षा का खर्च उठाने की जिम्मेदारी ली।
समस्याओं की जानकारी देने या अभियान से जुड़ने के लिए नागरिक 8356044256 पर संपर्क कर सकते हैं।







Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you. https://www.binance.com/register?ref=IXBIAFVY
Felt energised after reading rather than drained, which is unusual for online content these days, and a look at firstisnotequallast continued that good feeling, content that leaves you better than it found you is rare and worth bookmarking when you stumble across it for the first time today or any other day really.
Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good. https://accounts.binance.bh/register/person?ref=IHJUI7TF