
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में लोकसभा की सीटों में 50 प्रतिशत बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। इसके तहत मौजूदा 543 सीटें बढ़कर करीब 815 हो सकती हैं। प्रस्ताव के अनुसार, सभी राज्यों में सीटों की संख्या समान अनुपात में बढ़ाई जाएगी और राज्यों के बीच मौजूदा सीट हिस्सेदारी 2051 तक बरकरार रखने की योजना है। इसका उद्देश्य परिसीमन के दौरान राज्यों के प्रतिनिधित्व में असमानता की आशंका को दूर करना है।
खासतौर पर दक्षिण भारतीय राज्यों को चिंता रही है कि जनसंख्या के आधार पर परिसीमन होने से लोकसभा में उनका प्रतिनिधित्व घट सकता है। वहीं, केंद्र सरकार महिला आरक्षण कानून में भी संशोधन की तैयारी कर रही है, ताकि लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की व्यवस्था 2029 के चुनाव से लागू की जा सके। संसद का विशेष सत्र 30 नवंबर से शुरू होगा।





