
गुवाहाटी: पूर्वोत्तर भारत के कद्दावर नेता हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेकर राज्य में अपनी राजनीतिक पकड़ का लोहा मनवाया है। गुवाहाटी के खानापारा में आयोजित एक भव्य शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की गरिमामय मौजूदगी में उन्होंने पद और गोपनीयता की शपथ ली।
असम में भाजपा नीत एनडीए की यह लगातार तीसरी सरकार है, जिसने हालिया विधानसभा चुनावों में 126 में से 102 सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज कर विपक्ष का सफाया कर दिया। इस प्रचंड बहुमत के बाद विधायक दल ने एक बार फिर सरमा के नेतृत्व पर भरोसा जताया।
मुख्यमंत्री के साथ मंत्रिमंडल में क्षेत्रीय संतुलन साधते हुए भाजपा की अंजता नियोग और रमेश्वर तेली, एजीपी के अतुल बोरा और बीपीएफ के चरण बोरो ने भी मंत्री पद की शपथ ली। सुरक्षा के कड़े इंतजामों और हजारों समर्थकों के उत्साह के बीच संपन्न हुए इस समारोह ने यह साफ कर दिया है कि हिमंत बिस्वा सरमा न केवल असम, बल्कि पूरे पूर्वोत्तर में भाजपा के सबसे प्रभावी ‘चाणक्य’ और लोकप्रिय जननेता के रूप में स्थापित हो चुके हैं।







This is really interesting, You’re a very professional blogger. I have joined your rss feed and look forward to in quest of more of your magnificent post. Additionally, I’ve shared your web site in my social networks!
Some genuinely nice stuff on this internet site, I enjoy it.
You are my inspiration , I possess few web logs and infrequently run out from to brand.