
New Delhi: दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली सरकार ने अहम कदम उठाए हैं। ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) के तहत निर्माण कार्यों पर रोक लगाए जाने से प्रभावित पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को ₹10,000 की आर्थिक सहायता देने का निर्णय लिया गया है। यह राशि सीधे श्रमिकों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी, ताकि काम बंद होने के कारण उन्हें किसी तरह की आर्थिक परेशानी न हो।
इसके साथ ही प्रदूषण कम करने के उद्देश्य से सरकारी और निजी कार्यालयों में 50 प्रतिशत वर्क फ्रॉम होम को अनिवार्य किया गया है। इस फैसले का मकसद सड़कों पर वाहनों की संख्या घटाना और उत्सर्जन को कम करना है। हालांकि, स्वास्थ्य और अन्य आवश्यक सेवाओं को इस व्यवस्था से छूट दी गई है।
श्रम मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि सरकार श्रमिकों और आम नागरिकों के स्वास्थ्य को लेकर गंभीर है। यह कदम न केवल प्रदूषण से निपटने में मदद करेगा, बल्कि प्रभावित कामगारों को राहत भी देगा।
फिलहाल दिल्ली की हवा ‘बहुत खराब’ से ‘गंभीर’ श्रेणी में बनी हुई है। ऐसे में सरकार द्वारा उठाए गए ये कदम प्रदूषण नियंत्रण और लोगों की सेहत की सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।







you’re really a good webmaster. The website loading speed is amazing. It seems that you’re doing any unique trick. Also, The contents are masterpiece. you have done a wonderful job on this topic!
Thank you for sharing excellent informations. Your website is very cool. I’m impressed by the details that you’ve on this website. It reveals how nicely you perceive this subject. Bookmarked this web page, will come back for extra articles. You, my pal, ROCK! I found simply the information I already searched all over the place and just could not come across. What a perfect web site.
I would like to thnkx for the efforts you have put in writing this blog. I am hoping the same high-grade blog post from you in the upcoming as well. In fact your creative writing abilities has inspired me to get my own blog now. Really the blogging is spreading its wings quickly. Your write up is a good example of it.