
IPL 2025: IPL 2025 के 30वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 5 विकेट से हराकर सीजन की अपनी दूसरी जीत दर्ज की। लगातार पांच मैच हारने के बाद सीएसके की यह जीत टीम के लिए बड़ी राहत लेकर आई है। लखनऊ को उसके घरेलू मैदान पर हराकर CSK ने पिछले सीजन की हार का बदला भी चुकता कर लिया। इस मैच में एमएस धोनी ने फिनिशर की भूमिका निभाई और सिर्फ 11 गेंदों में नाबाद 26 रन की पारी खेलकर टीम को रोमांचक जीत दिलाई।
लखनऊ द्वारा दिए गए 167 रन के लक्ष्य को चेन्नई ने 5 विकेट खोकर तीन गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। इस पारी के लिए धोनी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, और इसके साथ ही उन्होंने IPL इतिहास में सबसे उम्रदराज प्लेयर ऑफ द मैच बनने का रिकॉर्ड बना दिया। 43 साल और 280 दिन की उम्र में धोनी ने प्रवीण तांबे का 11 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2014 में 42 साल की उम्र में यह खिताब जीता था। यह धोनी के करियर का बतौर कप्तान 17वां प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड रहा, जो उन्होंने करीब छह साल बाद हासिल किया है।
इससे पहले उन्होंने 2019 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ यह पुरस्कार जीता था। इसके अलावा धोनी ने इस मैच में एक और बड़ा मुकाम हासिल किया—वह IPL में विकेट के पीछे से 200 शिकार करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने आयुष बदोनी को स्टंप आउट कर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया, जो उनकी IPL में 46वीं स्टंपिंग थी। मैच में रचिन रविंद्र (37) और शेख रशीद (27) ने तेज शुरुआत दिलाई, जबकि अंत में शिवम दुबे (नाबाद 43) और धोनी की साझेदारी ने टीम को जीत दिलाई।
इस जीत के साथ सीएसके ने एक बार फिर दिखा दिया कि अनुभव और आत्मविश्वास के दम पर वो किसी भी चुनौती का सामना कर सकती है।








Nhờ giao diện hiện đại, bảo mật cao, cùng chiến lược toàn cầu hóa thông minh, 888slot poker không chỉ nổi bật mà còn trở thành biểu tượng mới của sự đẳng cấp và an toàn trong ngành cá cược trực tuyến. TONY06-05