
IPL 2025: पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर के सामने 25 मार्च की शाम एक बड़ी परीक्षा थी-नई टीम, नई जिम्मेदारी, नए चैलेंज और 26 करोड़ 75 लाख रुपये के भारी प्राइस टैग का दबाव। लेकिन इस दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 97 रन की नाबाद पारी खेलकर सबको चौंका दिया, दुनिया ने उनके प्रदर्शन को सलाम किया।
अय्यर ने अपनी सेंचुरी की परवाह किए बिना टीम की जीत को प्राथमिकता दी। नतीजा यह रहा कि पंजाब किंग्स ने 243 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया और गुजरात टाइटंस को 232 रन पर रोककर 11 रन से जीत दर्ज की। मैच के बाद शशांक सिंह ने बताया कि कैसे अय्यर ने हर गेंद पर आक्रामक खेलने के लिए प्रेरित किया, अपनी शतक की परवाह किए बिना।
यह मुकाबला आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस, दोनों का पहला मैच था। अय्यर ने महज 42 गेंदों में नौ छक्के और पांच चौकों की मदद से नाबाद 97 रन बनाए, जिससे पंजाब ने 243 का मजबूत स्कोर खड़ा किया, जबकि गुजरात टाइटंस 232 रन तक ही पहुंच सकी।
वनडे वर्ल्ड कप 2023 में शानदार प्रदर्शन के बावजूद श्रेयस अय्यर को अनुशासनहीनता के आरोपों के चलते टीम से बाहर कर दिया गया था। उन पर घरेलू क्रिकेट छोड़कर आईपीएल को प्राथमिकता देने के आरोप लगे, जिसके बाद बीसीसीआई ने उन्हें सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से भी बाहर कर दिया। हालांकि, उन्होंने वापसी करते हुए अपनी कप्तानी में कोलकाता नाइटराइडर्स को आईपीएल 2024 का खिताब जिताया। इसके बावजूद केकेआर ने उन्हें रिटेन नहीं किया, जो उनके लिए किसी झटके से कम नहीं था। लेकिन अय्यर ने हार नहीं मानी और शानदार कमबैक करते हुए न केवल भारतीय टीम में जगह बनाई बल्कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की विजेता टीम के अहम सदस्य भी बने।







Mình thường chơi giải trí vào cuối tuần và thấy thoptv 39.1 0 apk download có nhiều trò chơi đa dạng nên không bị nhàm chán. TONY09-08