
धर्मशाला: पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2025 के एक रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को 37 रन से हराकर सीजन की सातवीं जीत दर्ज की। धर्मशाला में खेले गए इस मैच में पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 236 रन बनाए, जो आईपीएल में उनका चौथा सबसे बड़ा स्कोर है। प्रभसिमरन सिंह ने विस्फोटक 91 रन बनाए, जबकि कप्तान श्रेयस अय्यर ने 45 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया। जवाब में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम निर्धारित ओवरों में 7 विकेट पर सिर्फ 199 रन ही बना सकी। उनके लिए आयुष बडोनी ने सबसे ज्यादा 74 रन बनाए। पंजाब की ओर से अर्शदीप सिंह ने 3 और अजमतुल्लाह उमरजई ने 2 विकेट लिए, जबकि मार्को यानसेन और युजवेंद्र चहल को 1-1 सफलता मिली।
इस जीत के साथ पंजाब किंग्स आईपीएल 2025 की पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। खास बात यह है कि टीम ने 2014 के बाद पहली बार 14 अंकों का आंकड़ा पार किया है, जिससे उन्होंने 11 साल का सूखा खत्म किया है। इस बार टीम का संयोजन बेहद संतुलित नजर आ रहा है और रिकी पोंटिंग व श्रेयस अय्यर की कोच-कप्तान जोड़ी ने टीम को मजबूती दी है।
पंजाब किंग्स, जो आईपीएल की शुरुआत से ही खेल रही है, अब तक एक भी ट्रॉफी नहीं जीत सकी है और 2014 के बाद प्लेऑफ में भी जगह नहीं बना पाई थी। हालांकि इस सीजन में टीम के प्रदर्शन से उम्मीद जगी है कि वे पहली बार खिताब की दौड़ में मजबूत दावेदार बन सकते हैं। लीग स्टेज में उनके अभी तीन मुकाबले दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बाकी हैं। अगर वे इनमें से दो मैच जीत लेते हैं, तो टॉप-2 में अपनी जगह पक्की कर सकते हैं।
पंजाब का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2014 में रहा था जब उन्होंने 22 अंक हासिल कर टेबल टॉपर बने थे। हालांकि इस बार वे अधिकतम 21 अंकों तक ही पहुंच सकते हैं, लेकिन मौजूदा फॉर्म को देखते हुए यह सीजन उनके लिए यादगार साबित हो सकता है।








Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.
I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.
Slot tại xn88 có biểu tượng “?” giải thích luật chơi ngay trong game – bạn không cần thoát ra ngoài để tra cứu, tiết kiệm thời gian và chơi liền mạch. TONY06-22