
IPL 2025: आईपीएल 2025 के 49वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 4 विकेट से हराकर न केवल मुकाबला जीता, बल्कि सीएसके को टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता भी दिखा दिया। चेन्नई की यह 10 मैचों में आठवीं हार थी, जिससे वह प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई। दूसरी ओर, इस जीत के साथ पंजाब किंग्स ने अंक तालिका में लंबी छलांग लगाई और 10 मैचों में 6 जीत व 13 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 14 अंकों के साथ पहले पायदान पर कायम है।
मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने 190 रन बनाए, जिसमें सैम करन की शानदार 88 रनों की पारी शामिल रही। हालांकि, पंजाब की ओर से युजवेंद्र चहल ने 19वें ओवर में हैट्रिक लेकर चेन्नई की पारी पर लगाम कस दी। लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने 72 रन और प्रभसिमरन सिंह ने 54 रनों की बेहतरीन पारियां खेलीं। एक समय पंजाब की स्थिति कमजोर लग रही थी, लेकिन आखिरी दो गेंद शेष रहते टीम ने जीत हासिल की। श्रेयस अय्यर को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।
इस हार के बाद सीएसके का सफर आईपीएल 2025 में समाप्त हो गया। ऋतुराज गायकवाड़ की चोट के बाद कप्तानी संभालने वाले एमएस धोनी भी टीम को संभालने में सफल नहीं रहे और चेपक स्टेडियम में यह उनकी लगातार पांचवीं हार रही। मैच के बाद धोनी ने टीम की बल्लेबाजी और फील्डिंग पर सवाल उठाते हुए कहा कि 190 रन पर्याप्त नहीं थे, आखिरी के चार गेंदों का न खेल पाना और 19वें ओवर में चार विकेट गिरना टीम के लिए भारी पड़ा। उन्होंने यह भी कहा कि टीम को कैच छोड़ने जैसी गलतियों से बचना होगा, क्योंकि यही छोटी गलतियां मैच का रुख बदल देती हैं।
धोनी ने युवा खिलाड़ी डेवाल्ड ब्रेविस की प्रशंसा करते हुए उन्हें टीम का ‘असेट’ बताया। उन्होंने कहा कि ब्रेविस मध्यक्रम में रन गति बढ़ाने के साथ-साथ बेहतरीन फील्डर भी हैं और उनकी ऊर्जा टीम के लिए लाभदायक है। धोनी को विश्वास है कि ब्रेविस भविष्य में सीएसके के लिए एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी बन सकते हैं।
अब सीएसके के पास केवल बाकी बचे चार मैचों में सम्मान बचाने का मौका है, क्योंकि प्लेऑफ की उम्मीदें अब पूरी तरह खत्म हो चुकी हैं।







Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks! “oppna ett gate io-konto