
Cricket: भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने हॉल ऑफ फेम में शामिल किया है। इस सम्मान के साथ धोनी 11वें भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं जिन्हें यह प्रतिष्ठित उपलब्धि हासिल हुई है। लंदन के ऐतिहासिक एबी रोड स्टूडियो में आयोजित कार्यक्रम में धोनी के साथ ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडन, दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला, ग्रेम स्मिथ, न्यूजीलैंड के डेनियल वेट्टोरी, इंग्लैंड की सारा टेलर और पाकिस्तान की सना मीर को भी हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया।
महेंद्र सिंह धोनी का अंतरराष्ट्रीय करियर 16 वर्षों का रहा, जिसमें उन्होंने 538 मैचों में 17,000 से अधिक रन बनाए और 800 से अधिक शिकार विकेटकीपर के रूप में किए। धोनी ही एकमात्र कप्तान हैं जिन्होंने आईसीसी के तीनों प्रमुख सफेद गेंद खिताब 2007 टी20 वर्ल्ड कप, 2011 वनडे वर्ल्ड कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी, भारत को जिताए।
अन्य दिग्गजों की बात करें तो मैथ्यू हेडन ने ऑस्ट्रेलिया को दो वर्ल्ड कप जिताने में बड़ी भूमिका निभाई। हाशिम अमला टेस्ट क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका के सबसे सफल बल्लेबाजों में रहे हैं और उन्होंने ट्रिपल सेंचुरी लगाने वाले पहले दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी बनने का गौरव हासिल किया। सना मीर पाकिस्तान की पहली महिला क्रिकेटर बनीं जिन्हें यह सम्मान मिला है।
यह समारोह क्रिकेट इतिहास के महानतम खिलाड़ियों को सम्मानित करने का प्रतीक बन गया है, जिसमें एमएस धोनी जैसे प्रेरणादायक नेता को शामिल किया जाना भारतीय क्रिकेट के लिए गर्व का क्षण है।







Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good. https://accounts.binance.com/en-ZA/register?ref=B4EPR6J0
Chơi ở cricfy tv apk download cảm giác rất thoải mái vì ít gặp lỗi lag. TONY09-29
Tôi thích các sự kiện trong game ở đây moviebox apk TONY09-29
Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?