
Noida: इन्वेस्ट यूपी ने ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में पीएचडीसीसीआई द्वारा 10-11 जुलाई को आयोजित औद्योगिक सुरक्षा, अग्नि सुरक्षा और आपदा प्रतिक्रिया (Industrial Safety (HSE), Fire Safety, and Disaster Response) पर आधारित उत्तर भारत की सबसे बड़ी प्रदर्शनी व सम्मेलन में हिस्सा लिया। इस दो दिवसीय कार्यक्रम में औद्योगिक संस्थान, सरकारी विभाग और तकनीकी विशेषज्ञ सुरक्षा मानकों और औद्योगिक तैयारियों में हुई प्रगति पर गहन विचार-विमर्श करेंगे।
राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए इन्वेस्ट यूपी के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री शशांक चौधरी ने उद्घाटन सत्र में उत्तर प्रदेश के औद्योगिक परिदृश्य पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि राज्य अब एक प्रमुख वैश्विक औद्योगिक केंद्र के रूप में उभर रहा है। उत्तर प्रदेश अब एक्सप्रेसवे प्रदेश और एशिया के सबसे बड़े (आगामी) जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और रैपिड रेल के कारण जाना जाता है।
उन्होंने कहा, “आज उत्तर प्रदेश पसंदीदा औद्योगिक गंतव्य का पर्याय बन गया है” श्री चौधरी ने राज्य की निवेश-अनुकूल नीतियों, अवस्थापना विकास और व्यापार में आसानी (ईओडीबी) के लिए सहज वातावरण को रेखांकित किया। उन्होने कहा कि अब तक प्रदेश में ₹10 लाख करोड़ से अधिक की निवेश परियोजनाओ को भूमि आवंटित हो चुकी है और उनकी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरमनी (जीबीसी) भी हो चुकी है। उद्योगो को गति देने के साथ, राज्य नए युग के उद्योगों एवं नवाचार हेतु सक्रिय तैयारी कर रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में भारत की सबसे बड़ी कामकाजी आबादी और कुशल कार्यबल भी मौजूद है जो प्रदेश में स्थित प्रतिष्ठित आईआईटी, आईआईएम तथा तकनीकी/व्यावसायिक संस्थानों के मजबूत नेटवर्क से सक्षम बन रही है। उन्होने प्रदेश में ईज़ ऑफ़ डूइंग बिज़नेस (ईओडीबी) के तहत ‘निवेश मित्र’ एकल-खिड़की प्रणाली के के बारे में बताया जो त्वरित अनुमोदन और निवेशकों को प्रभावी सहायता सुनिश्चित करती है। उत्तर प्रदेश अपनी 33 से अधिक क्षेत्र-विशिष्ट नीतियों के ज़रिए प्रतिस्पर्धी पूंजीगत सब्सिडी, परिचालन सुविधा और उद्योगों के लिए तैयार अवस्थापना सुविधाओं से राज्य को एक प्रमुख निवेश गंतव्य बनाता है।
इन्वेस्ट यूपी द्वारा एक भव्य पवेलियन भी स्थापित किया गया, जिसमें निवेशकों और आगंतुकों ने गहरी रुचि दिखाई। इन्वेस्ट यूपी के अधिकारियों और उद्यमी मित्रों ने निवेश से जुड़े कई प्रश्नों के उत्तर दिए और मौजूदा प्रोत्साहनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इस आयोजन में इन्वेस्ट यूपी की सक्रिय भागीदारी ने औद्योगिक सुरक्षा, अवस्थापना (इंफ्रास्ट्रक्चर) और वैश्विक निवेश के प्रति उत्तर प्रदेश की अग्रणी स्थिति को सशक्त रूप से प्रस्तुत किया।







Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good.
Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me? https://accounts.binance.bh/register/person?ref=MBLCVVZG