
New Delhi: भारत सरकार ने थाईलैंड और कंबोडिया के बीच चल रहे सीमा विवाद और हिंसक झड़पों पर गहरी चिंता जताते हुए कहा है कि वह स्थिति पर नज़दीकी नजर बनाए हुए है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि भारत दोनों देशों के साथ मजबूत और मैत्रीपूर्ण संबंध रखता है और इसीलिए चाहता है कि दोनों पक्ष शांति और संयम बनाए रखें। भारत ने उम्मीद जताई है कि थाईलैंड और कंबोडिया बातचीत और कूटनीति के ज़रिए विवाद का समाधान निकालेंगे और आगे किसी भी तरह की हिंसा को टालेंगे।
भारत ने थाईलैंड और कंबोडिया में स्थित अपने दूतावासों को सतर्क कर दिया है और वहां रह रहे भारतीय नागरिकों को प्रभावित इलाकों से दूर रहने की सलाह दी है। इसके साथ ही आपात स्थिति में संपर्क के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। इस संघर्ष में अब तक दर्जनों लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों की संख्या में लोग विस्थापित हुए हैं, जिससे पूरे दक्षिण-पूर्व एशियाई क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया है। भारत का रुख स्पष्ट है कि वह इस संघर्ष में किसी पक्ष का समर्थन नहीं करता, बल्कि शांति और स्थायित्व की दिशा में दोनों देशों से सकारात्मक कदमों की उम्मीद करता है।







I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article. https://www.binance.bh/register?ref=IXBIAFVY
Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?