
गुरुग्राम: लगातार हो रही भारी बारिश ने गुरुग्राम में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। शहर के कई प्रमुख मार्गों, अंडरपास और चौराहों पर जलभराव की स्थिति बनने से यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। सुबह के व्यस्त समय में लंबा जाम लगने से हजारों कार्यालय जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
स्थिति को देखते हुए गुरुग्राम पुलिस ने कॉरपोरेट कंपनियों और निजी संस्थानों से अपील की है कि वे अपने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम (WFH) की सुविधा दें, ताकि सड़कों पर वाहनों का दबाव कम हो और आपातकालीन सेवाओं का संचालन सुचारु रूप से हो सके। पुलिस ने नागरिकों से भी अपील की है कि अत्यंत आवश्यक होने पर ही घर से निकलें और ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करें।
बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जलभराव होने से वाहनों की रफ्तार थम गई और कई स्थानों पर लंबा ट्रैफिक जाम देखने को मिला। प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस की टीमें प्रभावित इलाकों में तैनात हैं तथा जलनिकासी और यातायात व्यवस्था को सामान्य बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
इस बीच, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गुरुग्राम के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, दिनभर मध्यम से भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना बनी हुई है। लोगों को मौसम को देखते हुए सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।







Hi! This is my first visit to your blog! We are a group of volunteers and starting a new initiative in a community in the same niche. Your blog provided us useful information to work on. You have done a extraordinary job!
I love how intuitive the login system is. I can jump straight into my favorite games without any hassle. Everything feels very secure and professional here. g999loginapp
Downloaded the game yesterday and I am already hooked. The installation process was very clear and the game is addictive. Check out c666gamedownload
Simply the best experience I have had with online slots in the Philippines. Reliable, fast, and exciting. Go to betjililogin if you want real action.