
Cricket: भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड दौरे पर है, जहां 20 जून से पांच टेस्ट मैचों की सीरीज़ शुरू होने जा रही है। इस अहम सीरीज़ के लिए बीसीसीआई ने पहले ही 18 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया था, लेकिन इसमें श्रेयस अय्यर का नाम नहीं होने से कई पूर्व क्रिकेटर हैरान हैं। खासकर पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने टीम चयन पर नाराज़गी जताई है और अय्यर की अनुपस्थिति पर सवाल उठाए हैं।
गांगुली ने कहा कि श्रेयस अय्यर बीते एक साल से बेहतरीन फॉर्म में हैं। उन्होंने न केवल कोलकाता नाइट राइडर्स को 2024 का आईपीएल खिताब जिताया, बल्कि 2025 के आईपीएल में पंजाब किंग्स को फाइनल तक पहुंचाया, जहां वे कप्तान थे। रेवस्पोर्ट्ज़ से बातचीत में गांगुली ने कहा, “पिछले एक साल में अय्यर का प्रदर्शन शानदार रहा है। वह दबाव में रन बना रहे हैं, जिम्मेदारी ले रहे हैं और शॉर्ट बॉल पर भी अच्छी तरह खेलने लगे हैं। मैं उन्हें इस इंग्लैंड सीरीज़ में देखना चाहता था कि वह टेस्ट क्रिकेट में क्या कर सकते हैं।”
गांगुली ने यह भी माना कि टेस्ट क्रिकेट अलग चुनौती होती है, लेकिन अय्यर जैसे प्रतिभाशाली बल्लेबाज़ को इस मौके से वंचित करना ठीक नहीं है। श्रेयस अय्यर ने अब तक 14 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें 24 पारियों में 36.86 की औसत और 63.01 की स्ट्राइक रेट से 811 रन बनाए हैं। उनके नाम एक शतक और पांच अर्धशतक दर्ज हैं। उन्होंने आखिरी बार 2024 में टेस्ट खेला था, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज़ के दौरान उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था।
रणजी ट्रॉफी 2024-25 में अय्यर ने मुंबई के लिए खेलते हुए सात पारियों में 68.57 की औसत से 480 रन बनाए। इससे उनके फॉर्म और निरंतरता का अंदाज़ा लगाया जा सकता है।
गांगुली ने भारतीय टीम की संभावनाओं पर भी बात करते हुए कहा, “हम जीत सकते हैं, बशर्ते बल्लेबाज़ी अच्छी हो और जसप्रीत बुमराह फिट रहें। हमने ऑस्ट्रेलिया में मेलबर्न टेस्ट 2020-21 में युवा टीम के साथ जीत दर्ज की थी, जहां विराट कोहली और रोहित शर्मा नहीं थे। इसलिए यह टीम भी जीत सकती है।”
(Input)








Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you. https://accounts.binance.com/es-MX/register-person?ref=GJY4VW8W