
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के एक बयान को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में RSS की संगठन क्षमता का जिक्र करते हुए कहा कि मजबूत संगठन से ही कोई कार्यकर्ता आगे बढ़ पाता है और कांग्रेस को भी जमीनी स्तर पर अपना संगठन मजबूत करने की जरूरत है। इस बयान पर विवाद बढ़ने के बाद दिग्विजय सिंह ने स्पष्ट किया कि वह RSS की विचारधारा के खिलाफ हैं और उन्होंने केवल संगठनात्मक मजबूती की बात की है, किसी विचारधारा का समर्थन नहीं किया।
इस मामले में कांग्रेस नेता शशि थरूर और सलमान खुर्शीद उनके समर्थन में सामने आए। शशि थरूर ने कहा कि किसी भी पार्टी के लिए अनुशासन और मजबूत संगठन जरूरी होता है, जबकि सलमान खुर्शीद ने दिग्विजय सिंह को कांग्रेस का मजबूत स्तंभ बताते हुए कहा कि उनके बयान को गलत संदर्भ में लिया जा रहा है।
वहीं, भाजपा ने इस मुद्दे पर कांग्रेस पर हमला करते हुए इसे पार्टी की अंदरूनी कमजोरी से जोड़ा है।







I conceive this internet site has very good written content articles.
I am very happy to read this. This is the type of manual that needs to be given and not the accidental misinformation that is at the other blogs. Appreciate your sharing this greatest doc.