IPL 2025: आईपीएल 2025 के तीसरे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) की टीमें आमने-सामने हुईं, जहां CSK ने 4 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिसके बाद मुंबई ने 20 ओवर में 155 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए CSK ने 5 गेंद शेष रहते जीत हासिल कर ली।
मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही। रोहित शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए, जबकि रयान रिकेल्टन 13 रन बनाकर पवेलियन लौटे। टीम के लिए तिलक वर्मा ने 31 और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 29 रनों का योगदान दिया। दीपक चाहर ने 15 गेंदों में नाबाद 28 रन बनाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।
CSK की गेंदबाजी में नूर अहमद ने अपने डेब्यू मैच में कमाल दिखाया। उन्होंने सूर्यकुमार यादव को धोनी के हाथों स्टंप कराया और तिलक वर्मा, नमन धीर व रॉबिन मिंज को भी आउट किया। खलील अहमद ने तीन विकेट झटके, जबकि नाथन एलिस और रविचंद्रन अश्विन ने एक-एक विकेट लिया।
चेन्नई की ओर से रचिन रवींद्र और राहुल त्रिपाठी ओपनिंग करने उतरे। त्रिपाठी जल्दी आउट हो गए, लेकिन रचिन ने 65 रनों की शानदार पारी खेली। ऋतुराज गायकवाड़ ने भी बेहतरीन अर्धशतक लगाया। हालांकि, शिवम दुबे और दीपक हुडा कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। अंतिम क्षणों में रवींद्र जडेजा 17 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद महेंद्र सिंह धोनी मैदान में आए। उन्होंने 19वें ओवर की आखिरी दो गेंदों पर कोई रन नहीं लिया, लेकिन 20वें ओवर की पहली गेंद पर रचिन रवींद्र ने छक्का लगाकर टीम को जीत दिला दी। इस जीत के साथ CSK ने 2 अंक अर्जित किए।
दूसरी ओर, सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने राजस्थान रॉयल्स (RR) को 44 रनों से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। SRH ने ईशान किशन और ट्रेविस हेड की आतिशी पारियों की बदौलत 20 ओवर में 6 विकेट पर 286 रन बनाए, जो इस टूर्नामेंट का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। जवाब में राजस्थान की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 242 रन ही बना सकी।
राजस्थान के लिए संजू सैमसन और ध्रुव जुरेल ने अच्छी साझेदारी निभाई, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। यह राजस्थान का आईपीएल इतिहास में सर्वोच्च स्कोर रहा, लेकिन विशाल लक्ष्य का पीछा करने में वे असफल रहे। इससे पहले, उनका सर्वोच्च स्कोर 2020 में पंजाब किंग्स के खिलाफ 226 रन था।
इस हाई-स्कोरिंग मैच में कुल 528 रन बने, जो आईपीएल इतिहास में दूसरा सबसे बड़ा एग्रीगेट स्कोर है। सबसे ज्यादा रन बनने का रिकॉर्ड SRH और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच बेंगलुरु में खेले गए मैच (549 रन) के नाम दर्ज है।
SRH की इस जीत के साथ ही गत उपविजेता टीम ने आईपीएल 2025 की धमाकेदार शुरुआत की।


888slot không ngừng nỗ lực để mang đến cho người chơi những ưu đãi hấp dẫn và giá trị. Các chương trình khuyến mãi đa dạng là một trong những lý do cơ bản nhất giúp chúng tôi thu hút đông đảo người đặt cược. TONY01-04H
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you. https://www.binance.info/da-DK/register?ref=V3MG69RO
I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.