
Cricket: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को अपोलो टायर्स को टीम इंडिया का नया प्रमुख प्रायोजक घोषित किया। यह करार मार्च 2028 तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान भारतीय पुरुष और महिला टीमों की जर्सी पर सभी प्रारूपों में अपोलो टायर्स का लोगो दिखाई देगा। यह साझेदारी ड्रीम11 की जगह लेगी, जो अब तक टीम इंडिया का प्रमुख प्रायोजक था।
बीसीसीआई ने कहा कि यह साझेदारी अपोलो टायर्स का भारतीय क्रिकेट में पहला कदम है और क्रिकेट की लोकप्रियता को देखते हुए यह रणनीतिक और ऐतिहासिक दोनों है। संस्था ने बताया कि प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया के बाद मिला यह समझौता प्रायोजन मूल्य में उल्लेखनीय वृद्धि दर्शाता है, जो भारतीय क्रिकेट की बढ़ती व्यावसायिक अपील का प्रमाण है।
बीसीसीआई पदाधिकारियों की प्रतिक्रिया
बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि अपोलो टायर्स का जुड़ना भारतीय टीमों की मेहनत और निरंतर प्रदर्शन का नतीजा है। उन्होंने इस साझेदारी को दो भरोसेमंद और सम्मानित संस्थानों का मेल बताया। वहीं उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा कि यह ऐतिहासिक अवसर भारतीय क्रिकेट की भावना और अपोलो टायर्स की विरासत को जोड़ता है।
अपोलो टायर्स का बयान
अपोलो टायर्स लिमिटेड के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक नीरज कंवर ने कहा कि टीम इंडिया का प्रमुख प्रायोजक बनना कंपनी के लिए राष्ट्रीय गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि यह साझेदारी उपभोक्ताओं का विश्वास और मजबूत करेगी, अपोलो की नेतृत्वकारी भूमिका को उजागर करेगी और भारतीय खेलों को सर्वोच्च स्तर पर समर्थन देगी।







Hi there would you mind letting me know which hosting company you’re using? I’ve loaded your blog in 3 different browsers and I must say this blog loads a lot quicker then most. Can you suggest a good internet hosting provider at a reasonable price? Many thanks, I appreciate it!
You actually make it seem really easy together with your presentation however I to find this topic to be really something that I believe I would by no means understand. It seems too complicated and very vast for me. I am having a look forward to your next post, I’ll attempt to get the grasp of it!