
अहमदाबाद: गुरुवार की दोपहर गुजरात के अहमदाबाद में एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जब एयर इंडिया का पैसेंजर विमान AI-171 टेकऑफ के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह विमान लंदन जा रहा था और इसमें 242 यात्री सवार थे। हादसा अहमदाबाद के मेघाणी नगर इलाके में हुआ, जहां से आग की भीषण लपटें और घना काला धुआं उठता देखा गया।
बताया जा रहा है कि टेकऑफ करते समय विमान एयरपोर्ट की सीमा से लगी किसी दीवार या इमारत से टकरा गया, जिसके चलते वह बुरी तरह क्रैश हो गया। हादसे के बाद विमान के परखचे उड़ गए और उसका एक विंग टूटकर गिर पड़ा। घटनास्थल पर दमकल की कई गाड़ियाँ आग पर काबू पाने में जुटी रहीं और आग पर कुछ हद तक नियंत्रण पा लिया गया है।
दुर्घटना की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सभी यात्रियों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। हादसे के वक्त विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी मौजूद थे, जो अपने परिवार से मिलने लंदन जा रहे थे। उनकी स्थिति को लेकर अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
घटना के बाद अहमदाबाद सिविल अस्पताल के सभी डॉक्टरों की छुट्टियाँ रद्द कर दी गई हैं और अस्पताल में आपात स्थिति लागू कर दी गई है। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल है। विमान का बड़ा हिस्सा जलकर खाक हो चुका है और विमान जिस इमारत से टकराया, वह भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।
सरकार की ओर से इस घटना पर तत्काल संज्ञान लेते हुए गृह मंत्री अमित शाह और नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए हैं। DGCA और अन्य जांच एजेंसियों को जांच के निर्देश दिए गए हैं। यह एक developing स्टोरी है, जैसे-जैसे नई जानकारी सामने आएगी, इसे अपडेट किया जाएगा।







Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me. https://accounts.binance.bh/en/register?ref=JHQQKNKN