
लखनऊ: देश में इन दिनों मुस्लिम आरक्षण और कॉमेडियन कुणाल कामरा को लेकर विवाद गर्माया हुआ है। इस बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला।
डीके शिवकुमार के बयान पर टिप्पणी करते हुए सीएम योगी ने कहा कि वह वही बोल रहे हैं, जो कांग्रेस से उन्हें निर्देशित किया गया है। वहीं, कर्नाटक सरकार द्वारा सरकारी ठेकों में चार फीसदी आरक्षण देने के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने इसे संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के सिद्धांतों का अपमान करार दिया।
लोकसभा चुनाव के नतीजों पर बोलते हुए सीएम योगी ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान केवल दुष्प्रचार ही नहीं हुआ, बल्कि इसमें विदेशी फंडिंग भी शामिल थी। उन्होंने दावा किया कि अमेरिकी उद्योगपति जॉर्ज सोरोस ने पहले ही इसकी घोषणा कर दी थी। जब यूपी में विदेशी पैसे के इस्तेमाल को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि यह सिर्फ यूपी तक सीमित नहीं था, बल्कि पूरे देश में विदेशी धन का प्रभाव देखने को मिला।
कॉमेडियन कुणाल कामरा द्वारा संविधान दिखाने पर सीएम योगी ने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता हर किसी को प्राप्त है, लेकिन इसका उपयोग व्यक्तिगत हमले के लिए नहीं किया जा सकता। उन्होंने अफसोस जताते हुए कहा कि कुछ लोग इस स्वतंत्रता को देश को विभाजित करने और अराजकता फैलाने का हथियार बना रहे हैं।
सीएम योगी ने ये बातें एएनआई के एक पॉडकास्ट में कहीं। गौरतलब है कि बीजेपी लंबे समय से जॉर्ज सोरोस के नाम पर कांग्रेस को घेरती रही है। पिछले साल दिसंबर में बीजेपी के राज्यसभा सदस्य सुधांशु त्रिवेदी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया था कि कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी का फोरम फॉर डेमोक्रेटिक लीडर्स ऑफ एशिया पैसिफिक से जुड़ाव रहा है।







Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good.
I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.