
महाराष्ट्र में प्रचंड जीत पर PM ने महायुति को दी बधाई! विकासाचा विजय! सुशासनाचा विजय!

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) ने एक ऐतिहासिक जीत हासिल की है। महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) की शानदार जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार शाम भाजपा मुख्यालय पहुंचे।
अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने इस जीत को “महाविजय” करार देते हुए इसे सुशासन की जीत और विभाजनकारी नीतियों की हार बताया। उन्होंने कहा, “आज महाविजय का उत्सव है। महाराष्ट्र ने सुशासन को चुना है और नकारात्मक राजनीति को पूरी तरह नकार दिया है।”
प्रधानमंत्री ने आगे कहा, “महाराष्ट्र ने विकसित भारत के संकल्प को और मजबूत किया है।” उन्होंने राज्य की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महाराष्ट्र ने देश को प्रगति और एकता की दिशा में मजबूत कदम उठाने का संकल्प लिया है।
यह जीत भाजपा की राज्य में बढ़ती राजनीतिक ताकत को दर्शाती है और यह भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के उनके लक्ष्य को साकार करने के लिए एक अहम कदम साबित हो रही है।