
साहिबाबाद से मेरठ के बीच परिचालन सामान्य रहेगा।
नई दिल्ली: न्यू अशोक नगर और आनंद विहार स्टेशन पर नमो भारत ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों को अब पहले से ज्यादा इंतजार करना पड़ेगा। पहले जहां हर 15 मिनट में ट्रेन मिल जाती थी, अब यह अंतराल बढ़कर 30 मिनट हो गया है। यानी एक ट्रेन निकलने के बाद अगली ट्रेन के लिए यात्रियों को दोगुना समय प्रतीक्षा करनी होगी। दिल्ली से मेरठ यात्रा करने वालों के लिए यह बदलाव असुविधा भरा हो सकता है, क्योंकि ट्रेन की उपलब्धता में देरी सीधे सफर के समय को प्रभावित करेगी।
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) के अधिकारियों ने बताया कि यह परिवर्तन रखरखाव कार्य के चलते किया गया है। अगले आदेश तक यह शेड्यूल जारी रहेगा। हालांकि, साहिबाबाद से मेरठ के बीच ट्रेन सेवा पूर्ववत सुचारू रूप से जारी रहेगी।
गौरतलब है कि न्यू अशोक नगर और आनंद विहार दोनों ही स्टेशन हाल ही में शुरू किए गए हैं, जहां से 5 जून 2025 से नमो भारत ट्रेन का संचालन शुरू हुआ था। अधिकारियों ने फिलहाल यह स्पष्ट नहीं किया है कि इन स्टेशनों पर किस तरह का रखरखाव कार्य चल रहा है, जिससे परिचालन अंतराल बढ़ाना पड़ा है। इस बदलाव के कारण यात्रियों को निश्चित रूप से असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।
(Source: Jagran)









Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you. https://accounts.binance.bh/register/person?ref=QCGZMHR6