
गोरखपुर: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव रविवार को गोरखपुर पहुंचे थे, जहां पूर्वोत्तर रेलवे की महाप्रबंधक सौम्या माथुर सहित सभी प्रमुख विभागाध्यक्षों ने उनका स्वागत किया। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने घोषणा की कि गोरखपुर रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार इस परियोजना पर तेजी से काम हो रहा है और इसकी लगातार समीक्षा की जा रही है।

Photo: Social Media
गोरखपुर रेलवे स्टेशन का डिज़ाइन स्थानीय संस्कृति और विरासत को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। निर्माण कार्य भी इसी थीम के अनुरूप किया जा रहा है, जिसकी नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है।
इसके अलावा, रेल मंत्री ने जानकारी दी कि गोरखपुर एयरपोर्ट पर नया टर्मिनल बनाया जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए गोरखपुर रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट के बीच एक नया स्टेशन विकसित करने की योजना पर विचार किया जा रहा है। इस संदर्भ में उन्होंने एयरपोर्ट निदेशक और रेलवे की महाप्रबंधक को निर्देश दिया कि वे इस योजना पर चर्चा कर पूरी प्लानिंग तैयार करें। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से विचार-विमर्श किया जाएगा और जो भी सबसे सुविधाजनक विकल्प होगा, उसके अनुसार स्टेशन का निर्माण किया जाएगा।
इससे पहले, रेल मंत्री सुबह 11:45 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचे थे और वहां से बाया रोड गोरखपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने ट्रांजिट एसी लॉज में अधिकारियों के साथ बैठक कर स्टेशन निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने रेलवे की महाप्रबंधक से निर्माण कार्य के हर पहलू की विस्तृत जानकारी ली। बैठक के बाद वे विशेष ट्रेन से बेतिया के लिए रवाना हो गए।








Agri-PV-Anlage kaufen
Solar edge Technologie