
Sport: ओलंपिक 2028 में क्रिकेट की वापसी को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही थी, और अब इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी (IOC) के मुंबई में आयोजित 141वें सत्र के दौरान इसे आधिकारिक मंजूरी मिल गई है। क्रिकेट को 128 साल बाद फिर से ओलंपिक खेलों में शामिल किया गया है। आखिरी बार यह साल 1900 में ओलंपिक का हिस्सा बना था। लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 में पुरुष और महिला दोनों वर्गों में टी20 फॉर्मेट के तहत 6-6 टीमें हिस्सा लेंगी।
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के पास फिलहाल 12 फुल मेंबर और 94 एसोसिएट सदस्य देश हैं, लेकिन ओलंपिक में केवल 6-6 टीमों को ही मौका मिलेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेजबान अमेरिका को सीधी एंट्री मिल सकती है, जबकि बाकी 5 स्थान ICC रैंकिंग के आधार पर तय किए जा सकते हैं। प्रत्येक टीम में अधिकतम 15 खिलाड़ी होंगे, जिससे हर वर्ग में 90-90 एथलीट्स हिस्सा लेंगे।
यह फैसला क्रिकेट को वैश्विक मंच पर और अधिक लोकप्रिय बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 में कुल 351 मेडल इवेंट्स होंगे, जो पेरिस ओलंपिक 2024 के 329 इवेंट्स से कहीं अधिक हैं। क्रिकेट की एंट्री ने इस मेगा स्पोर्ट्स इवेंट को और भी खास बना दिया है, जिससे दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमियों की उत्सुकता अब और बढ़ गई है।







Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.
Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?