
18 नंबर की जर्सी, 18 साल का इंतज़ार – विराट ने रचा इतिहास
IPL 2025: आख़िरकार वो लम्हा आ ही गया जिसका हर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) फैन बरसों से सपना देख रहा था। 18 साल की लंबी प्रतीक्षा, कई टूटे सपने, और न जाने कितनी बार दिल टूटा — लेकिन इस बार RCB ने न सिर्फ ट्रॉफी छूई, बल्कि पूरी दुनिया को दिखा दिया कि जज़्बा और जुनून कभी हार नहीं मानता।
2025 के आईपीएल फाइनल में, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में RCB ने पंजाब किंग्स को 6 रन से हराकर इतिहास रच दिया। यह वही टीम है जिसे हमेशा “कभी जीत नहीं पाती” कहकर मज़ाक उड़ाया जाता था। लेकिन आज विराट कोहली की आंखों में आंसू थे — हार के नहीं, बल्कि जीत के।
मैच जीतने के बाद विराट कोहली की आंखों में आंसू थे। उन्होंने भावुक होते हुए कहा, “आप सबने मुझे 18 साल इंतज़ार करवाया। मैंने अपनी जवानी, अपना अनुभव RCB को दिया। हर साल दिल से उम्मीद करता रहा। और आज, सपना सच हो गया।”
RCB ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 190 रन बनाए। विराट कोहली ने 43 रनों की अहम पारी खेली, जबकि गेंदबाज़ों ने शानदार प्रदर्शन किया। पंजाब किंग्स की टीम 184 रनों पर सिमट गई। क्रुणाल पांड्या ने बेहतरीन गेंदबाज़ी करते हुए 17 रन देकर 2 विकेट लिए और ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ बने।
विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा मैदान में आकर उन्हें गले लगाकर जीत की बधाई दी। सोशल मीडिया पर अभिनेता सोनू सूद, अली गोनी, एल्विश यादव और कई अन्य हस्तियों ने RCB को ऐतिहासिक जीत पर शुभकामनाएं दीं।
मैच के बाद समापन समारोह में शंकर महादेवन और उनके बेटों ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। ‘तेरी मिट्टी’ पर हुई शानदार प्रस्तुति और आसमान में तिरंगे के रंगों ने माहौल को और भी भावुक बना दिया।
RCB की इस ऐतिहासिक जीत ने जहां टीम के 18 साल के सूखे को खत्म किया, वहीं विराट कोहली के करियर में यह सबसे भावनात्मक और गौरवपूर्ण क्षण बन गया। अब जब टीम ने पहली ट्रॉफी जीत ली है, फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि ये सिर्फ शुरुआत है।
(Input)







Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.