नई दिल्ली: तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने बढ़ते तनाव और सुरक्षा चिंताओं के बीच 23 फरवरी 2026 को एक ताजा एडवाइजरी जारी की है, जिसमें भारत में मौजूद सभी नागरिकों से अपील की गई है कि वे ईरान छोड़ दें। दूतावास ने कहा है कि यह सलाह देश में बदलती स्थिति और संभावित जोखिमों को देखते हुए दी जा रही है।

एडवाइजरी में कहा गया है कि ईरान में मौजूद छात्र, तीर्थयात्री, व्यापारी और पर्यटक उपलब्ध किसी भी साधन, जिसमें कमर्शियल फ्लाइटें शामिल हैं, का उपयोग करके सुरक्षित तरीके से देश छोड़ने का प्रयास करें। इसी के साथ सभी नागरिकों को अपनी यात्रा और पहचान दस्तावेज़ जैसे पासपोर्ट, वीज़ा और पहचान पत्र हमेशा अपने पास रखने की सलाह दी गई है।

दूतावास ने यह भी पुनः कहा कि भारतीय नागरिक प्रदर्शन या विरोध के इलाकों से बचें, स्थानीय मीडिया पर नजर रखें और किसी भी आपात स्थिति में आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों के जरिए सहायता प्राप्त करें।

यह अलर्ट ऐसे समय में जारी हुआ है जब ईरान और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ रहा है, और संभावित सैन्य कार्रवाई की आशंका जताई जा रही है, जिससे क्षेत्र की सुरक्षा स्थिति अनिश्चित बनी हुई है।