
गोरखपुर: रामगढ़ताल के किनारे आयोजित गोरखपुर महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ हो गया है। इस महोत्सव में कला, संस्कृति, पर्यटन और आध्यात्म का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। आयोजन का उद्देश्य गोरखपुर और पूर्वांचल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को देश-दुनिया तक पहुंचाना और स्थानीय प्रतिभाओं को सशक्त मंच प्रदान करना है।
महोत्सव का उद्घाटन पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, कलाकार और बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह में प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों का मन मोह लिया।
वर्ष 2017 से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में गोरखपुर ने विकास की नई उड़ान भरी है। कभी पिछड़ेपन का दंश झेलने वाला यह जिला आज शानदार इन्फ्रास्ट्रक्चर, औद्योगिक विकास और बेहतर सड़क, रेल व हवाई कनेक्टिविटी के लिए जाना जा रहा है। खाद कारखाना, पिपराइच चीनी मिल, एम्स, रीजनल मेडिकल रिसर्च सेंटर, आयुष विश्वविद्यालय, चिड़ियाघर, जटायु संरक्षण केंद्र, सैनिक स्कूल और वॉटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स जैसी अनेक परियोजनाओं ने गोरखपुर को विकास के नए प्रतिमान दिए हैं।
विकास और रोजगार के साथ-साथ गोरखपुर की कला और संस्कृति भी निरंतर संरक्षित और समृद्ध हुई है। इन्हीं उपलब्धियों को समेटते हुए गोरखपुर महोत्सव 2026 शहर के विकास, कला और सांस्कृतिक पहचान का सजीव आइना बनकर उभरा है। महोत्सव के अंतर्गत विशेष शिल्प मेला, पुस्तक मेला, कृषि प्रदर्शनी, उद्यान प्रदर्शनी और विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। साथ ही विविध फूड स्टॉल भी दर्शकों को आकर्षित कर रहे हैं।
स्थानीय उत्पादों के साथ-साथ देश के विभिन्न राज्यों से आए शिल्पकारों की दुकानें सजकर तैयार हैं। हस्तशिल्प, हथकरघा, मिट्टी और लकड़ी के उत्पादों के साथ पारंपरिक व्यंजनों की खुशबू महोत्सव परिसर को जीवंत बना रही है।


इस वर्ष सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला को और अधिक भव्य एवं विविधतापूर्ण बनाया गया है।
तीन दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ 11 जनवरी को बॉलीवुड नाइट से हुआ, जिसमें वरुण जैन और तनिष्ठा पुरी ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।
12 जनवरी की शाम भोजपुरी नाइट के नाम रहेगी, जहां भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह अपने लोकप्रिय गीतों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर करेंगे।
13 जनवरी को समापन दिवस पर भक्ति और मनोरंजन का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। प्रसिद्ध गायिका मैथिली ठाकुर की भजन संध्या के बाद मशहूर रैपर व सिंगर बादशाह की बॉलीवुड नाइट आयोजित की जाएगी। इसी दिन सांसद रवि किशन शुक्ला का कविता पाठ भी कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहेगा।
गोरखपुर महोत्सव 2026 विकास, संस्कृति और मनोरंजन का ऐसा मंच है, जो शहरवासियों के साथ-साथ पर्यटकों को भी गोरखपुर की समृद्ध पहचान से रूबरू कराएगा।







Woh I like your articles, bookmarked! .
I do accept as true with all of the ideas you have introduced on your post. They are really convincing and can certainly work. Nonetheless, the posts are too brief for beginners. Could you please lengthen them a bit from next time? Thanks for the post.
I was suggested this web site by my cousin. I’m not sure whether this post is written by him as no one else know such detailed about my difficulty. You are incredible! Thanks!
You really make it seem so easy with your presentation but I find this topic to be actually something that I think I would never understand. It seems too complicated and extremely broad for me. I’m looking forward for your next post, I will try to get the hang of it!