
New Delhi: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव 2025 के नतीजे घोषित हो गए हैं। इस बार भी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) का दबदबा देखने को मिला। ABVP ने 4 में से 3 पदों पर जीत दर्ज की, जबकि नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) को सिर्फ उपाध्यक्ष पद पर संतोष करना पड़ा।
अध्यक्ष पद पर ABVP के आर्यन मान विजयी रहे। उपाध्यक्ष पद NSUI के राहुल झांसला ने जीता। वहीं, सचिव पद ABVP के कुणाल चौधरी और संयुक्त सचिव पद ABVP की दीपिका झा ने अपने नाम किया।
इस बार डूसू चुनाव में कुल 1,53,100 पंजीकृत मतदाताओं में से 60,272 छात्रों ने मतदान किया। मतदान प्रतिशत 39.36% रहा। कुल 21 उम्मीदवार मैदान में थे, लेकिन मुख्य मुकाबला हमेशा की तरह ABVP और NSUI के बीच देखने को मिला।
krutle