
New Delhi: पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। सभी नेताओं ने उनके देश के लिए किए गए योगदान को याद किया।



प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा कि अटल जी का समर्पण और सेवा भाव हमेशा देश को प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के विकास और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अटल जी की भूमिका बहुत बड़ी रही है।
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लिखा कि अटल जी अनगिनत कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा स्रोत थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन सशक्त और समृद्ध भारत बनाने में लगा दिया। भाजपा की स्थापना से लेकर भारत को मजबूत बनाने तक उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा।
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि अटल जी ने कभी सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। उनके नेतृत्व में भारत ने पोखरण में परमाणु परीक्षण किया और कारगिल युद्ध में दुश्मनों को करारा जवाब दिया। उन्होंने मूल्य-आधारित राजनीति और सुशासन की मजबूत नींव रखी।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि अटल जी ने अपना पूरा जीवन राष्ट्र के लिए समर्पित किया और देश हमेशा उनके योगदान को याद रखेगा।







Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me? https://accounts.binance.info/register/person?ref=IXBIAFVY
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.