नई दिल्ली: विश्व साइकिल दिवस 2026 के अवसर पर भारत की अग्रणी पब्लिक बाइक शेयरिंग कंपनी स्मार्टबाइक ने इंडिया इंटरनेशनल सेंटर (IIC), नई दिल्ली और वर्ल्ड साइक्लिंग एलायंस, ब्रुसेल्स के सहयोग से 3 जून को नई दिल्ली में “स्मार्ट एंड सस्टनेबल मोबिलिटी थ्रू साइकिलिंग: ए पाथवे टू क्लीनर एयर एंड हेल्दीयर सीटिज” विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित किया। सेमिनार का उद्देश्य बढ़ते प्रदूषण, ट्रैफिक जाम और खराब वायु गुणवत्ता जैसी चुनौतियों के समाधान के रूप में साइक्लिंग को बढ़ावा देना था।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंडिया इंटरनेशनल सेंटर के निदेशक एवं पूर्व नागरिक उड्डयन सचिव के. एन. श्रीवास्तव रहे। स्मार्टबाइक के चेयरमैन डी. वी. मनोहर ने राष्ट्रीय साइक्लिंग नीति के मसौदे पर प्रस्तुति दी, जबकि भारतीय खेल प्राधिकरण के उप महानिदेशक मयंक श्रीवास्तव ने नागरिकों की फिटनेस में सक्रिय परिवहन की भूमिका पर प्रकाश डाला। आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय की निदेशक रोहिना गुप्ता, वर्ल्ड साइक्लिंग एलायंस के अध्यक्ष सर ग्राहम वॉटसन तथा यूरोपियन साइक्लिस्ट्स फेडरेशन की सीईओ लौरियन क्रिड ने भी अपने विचार साझा किए।
सेमिनार में 7 जून को हैदराबाद और चंडीगढ़ में आयोजित होने वाले विश्व साइकिल दिवस मेगा इवेंट्स पर भी चर्चा हुई। हैदराबाद में करीब 5,000 और चंडीगढ़ में 3,000 से अधिक प्रतिभागियों के शामिल होने की उम्मीद है।
स्मार्टबाइक वर्तमान में देश के कई शहरों में लगभग 10,000 स्मार्टबाइक्स का संचालन कर रही है। वक्ताओं ने साइक्लिंग को स्वच्छ हवा, बेहतर स्वास्थ्य और टिकाऊ शहरी विकास के लिए एक प्रभावी समाधान बताते हुए जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। सेमिनार का संदेश था— “Be the Future Maker” यानी भविष्य के निर्माता बनें।


Адвокат по цифровым претсупленям,
юрист по крипте играет ключевую роль в пресечении
прав клиентов.
Have a look at my webpage https://femida-justice.com/advokat/ugolovnye/advokat-po-kiberprestupleniyam-almaty/