नई दिल्ली, 7 मई 2026: रियल एस्टेट जगत में नया इतिहास रचते हुए, अग्रणी डेवलपर नियोलिव (NeoLiv) ने फरीदाबाद स्थित अपनी लग्जरी टाउनशिप ‘नियोलिव गोल्फ वन’ के लॉन्च के महज 6 घंटों के भीतर 1,251 करोड़ रुपये की अभूतपूर्व बिक्री दर्ज की है। भारत में किसी प्लॉटेड प्रोजेक्ट के लॉन्च पर मिली यह अब तक की सबसे बड़ी प्रतिक्रिया है, जिसने एचएनआई (HNI) और एनआरआई (NRI) निवेशकों के बीच हलचल मचा दी है।
शानदार विजन और प्रीमियम लोकेलिटी
फरीदाबाद के सेक्टर 98 और 99A में स्थित यह 47 एकड़ की टाउनशिप अपनी अनूठी ‘गोल्फ-लिविंग’ अवधारणा के लिए जानी जा रही है। 181 से 388 वर्ग गज के प्लॉट वाले इस प्रोजेक्ट ने ₹2 लाख प्रति वर्ग गज की कीमत छूकर बाजार में एक नया बेंचमार्क स्थापित किया है। दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर और अमृता अस्पताल जैसे इंफ्रास्ट्रक्चर ने इस माइक्रो-मार्केट को निवेशकों की पहली पसंद बना दिया है।
भरोसे का नाम: नियोलिव
मोहित मल्होत्रा (पूर्व एमडी व सीईओ, गोदरेज प्रॉपर्टीज) द्वारा स्थापित नियोलिव की सफलता उनकी ‘डिजाइन कन्विक्शन’ और टीम के 100+ प्रोजेक्ट्स के अनुभव का परिणाम है। कंपनी के सीईओ ने इस सफलता को महज सेल्स नहीं, बल्कि अपनी प्रोडक्ट फिलॉसफी पर ग्राहकों का अटूट विश्वास बताया है। गौरतलब है कि पिछले साल सोनीपत में भी नियोलिव ने 5 घंटों में अपना प्रोजेक्ट सोल्ड-आउट कर सुर्खियां बटोरी थीं।

