
नई दिल्ली: सरकार ने टीवी देखने के अनुभव को और आसान और किफायती बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने ऐसे नए टीवी पेश किए हैं, जिनमें इन-बिल्ट सैटेलाइट ट्यूनर और स्मार्ट इलेक्ट्रॉनिक प्रोग्राम गाइड (EPG) की सुविधा होगी। इससे अब दर्शक DD Free Dish के चैनल बिना किसी अलग सेट-टॉप बॉक्स के सीधे अपने टीवी पर देख सकेंगे। इस पहल से लोगों का खर्च कम होगा और वायरिंग की झंझट के साथ-साथ कई रिमोट इस्तेमाल करने की जरूरत भी खत्म हो जाएगी।
नई तकनीक के तहत टीवी में ही सैटेलाइट ट्यूनर मौजूद होगा, जिससे चैनल सीधे सिग्नल पकड़ सकेंगे। साथ ही इसमें आसान और यूजर-फ्रेंडली EPG दिया गया है, जिससे यूजर्स चैनलों और उनके प्रोग्राम शेड्यूल को आसानी से ब्राउज कर पाएंगे।
इस पहल को लॉन्च करते हुए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि अब दर्शकों को कंटेंट देखने के लिए किसी अतिरिक्त डिवाइस की जरूरत नहीं पड़ेगी और उनका अनुभव पहले से ज्यादा सरल और बेहतर होगा।
इसके साथ ही सरकार ने डिजिटल स्किल्स को बढ़ावा देने के लिए एक और अहम पहल शुरू की है। National AI Skilling Initiative को Google और YouTube के साथ मिलकर लॉन्च किया गया है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य मीडिया और क्रिएटिव सेक्टर से जुड़े लोगों को नई तकनीकों, खासकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के उपयोग में प्रशिक्षित करना है, जिससे भारत के डिजिटल और मीडिया सेक्टर को और मजबूती मिलेगी।







Just wanna remark that you have a very decent web site, I love the layout it really stands out.