
New Delhi: भारत और नेपाल के बीच गृह सचिव स्तर की वार्ता 22 जुलाई 2025 को नई दिल्ली में आयोजित की गई, जिसमें द्विपक्षीय सुरक्षा सहयोग और सीमा प्रबंधन की समग्र समीक्षा की गई। दोनों पक्षों ने इस सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति जताई। इस महत्वपूर्ण वार्ता में भारत सरकार के गृह सचिव गोविंद मोहन और नेपाल सरकार के गृह सचिव गोकर्ण मणि दुवादी ने अपने-अपने देशों का प्रतिनिधित्व किया।
वार्ता के दौरान दोनों पक्षों ने सीमा स्तंभों की मरम्मत, सीमा पार अपराधों की रोकथाम, और सीमा जिला समन्वय समितियों की प्रभावशीलता जैसे कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। साथ ही, एकीकृत जांच चौकियों (ICPs), सीमा सड़क और रेलवे नेटवर्क के विकास, और सुरक्षा संस्थानों की क्षमता निर्माण को लेकर सहयोग बढ़ाने पर भी सहमति बनी।
बैठक में दोनों देशों ने आपराधिक मामलों में पारस्परिक कानूनी सहायता समझौते के मसौदे को अंतिम रूप देने का स्वागत किया और संशोधित प्रत्यर्पण संधि को शीघ्रता से पूरा करने के लिए मिलकर काम करने का निर्णय लिया। इसके अलावा, आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन में सहयोग बढ़ाने पर भी चर्चा हुई।
गृह मंत्रालय के अनुसार, यह बैठक आपसी विश्वास, सहयोग और क्षेत्रीय सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम है। दोनों देशों ने यह भी तय किया कि अगली गृह सचिव स्तर की वार्ता नेपाल में पारस्परिक रूप से सुविधाजनक तारीख पर आयोजित की जाएगी।







Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good. https://www.binance.bh/register?ref=IXBIAFVY
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.