
जम्मू-कश्मीर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में विश्व का सबसे ऊँचा रेलवे पुल, चिनाब ब्रिज, का भव्य उद्घाटन किया। चिनाब नदी पर बना यह पुल अपनी अद्वितीय भौगोलिक और तकनीकी विशेषताओं के कारण वैश्विक ध्यान का केंद्र बना हुआ है। उद्घाटन समारोह से पहले, प्रधानमंत्री मोदी ने हाथ में तिरंगा लेकर पुल पर चहलकदमी की, जो एक सशक्त राजनीतिक संदेश था कि जम्मू-कश्मीर भारत का अविभाज्य हिस्सा है और कोई भी ताकत इसे अलग नहीं कर सकती।
इस अवसर पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी उपस्थित थे। उद्घाटन से पहले पीएम मोदी ने पुल का विस्तार से निरीक्षण किया और इस परियोजना को सफल बनाने वाले इंजीनियरों और मजदूरों से संवाद किया।
359 मीटर ऊंचा यह चिनाब ब्रिज एफिल टॉवर से भी ऊंचा है और उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक (USBRL) परियोजना का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह 1,315 मीटर लंबा स्टील आर्च ब्रिज भूकंप और तेज हवाओं का सामना करने के लिए विशेष रूप से डिज़ाइन किया गया है। पुल न केवल आम जनता के लिए बल्कि भारतीय सेना के लिए भी सामरिक महत्व रखता है, जिससे सेना की तैनाती और आपूर्ति अधिक सुरक्षित और तेज़ होगी। किसी भी आपातकालीन स्थिति में यह पुल जम्मू और कश्मीर के बीच जीवनरेखा साबित होगा तथा दोनों क्षेत्रों के संपर्क को मजबूती प्रदान करेगा।
(साभार: ANI)







Solaranlage Aufbau Schema
PV Speicher nachrusten ohne Hybrid Wechselrichter
Thanks for shening. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good. https://accounts.binance.com/register/person?ref=L4EUT9FG