नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को भारतीय किशोर शतरंज खिलाड़ी गुकेश डोमराजू की शानदार जीत की सराहना की। नॉर्वे शतरंज 2025 टूर्नामेंट के छठे दौर में गुकेश ने नॉर्वे के विश्व नंबर एक और पांच बार के विश्व चैंपियन मैग्नस कार्लसन को हराकर इतिहास रच दिया। यह पहली बार था जब गुकेश ने क्लासिकल प्रारूप में कार्लसन को मात दी। 19 वर्षीय गुकेश, जो मौजूदा विश्व चैंपियन भी हैं, को इस उपलब्धि के लिए भारतीय खेल जगत से खूब सराहना मिल रही है।
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर गुकेश को बधाई देते हुए लिखा, “गुकेश की असाधारण उपलब्धि! सर्वश्रेष्ठ पर विजय पाने के लिए उन्हें बधाई। मैग्नस कार्लसन के खिलाफ उनकी पहली जीत उनकी प्रतिभा और समर्पण को दर्शाती है। आगे की यात्रा में उन्हें निरंतर सफलता की शुभकामनाएं।”
मैच के दौरान स्टावेंजर (नॉर्वे) में गुकेश खुद को मुश्किल स्थिति में पाए थे और ऐसा लग रहा था कि कार्लसन उन्हें लगातार दूसरी बार क्लासिकल फॉर्मेट में हराने वाले हैं। लेकिन समय की कमी में फंसे कार्लसन ने एक बड़ी गलती की, जिसका गुकेश ने पूरा फायदा उठाया और मुकाबला जीत लिया। खेल के बाद गुकेश ने कहा, “मैं ज्यादा कुछ नहीं कर सकता था, मुझे बस इसका पूरा फायदा उठाना था। मैंने ऐसे मूव बनाए जो उनके लिए मुश्किल थे और सौभाग्य से, वह समय में उलझ गए। इस टूर्नामेंट से मैंने सीखा कि समय की कमी कैसे नियंत्रण से बाहर हो सकती है।”
मैच हारने के बाद हताश कार्लसन ने बोर्ड पर हाथ मारा और आयोजन स्थल से बाहर चले गए। वहीं गुकेश ने अपने कोच ग्रेजगोरज गजेवस्की के साथ शांतिपूर्वक जीत का जश्न मनाया। कार्लसन की प्रतिक्रिया पर गुकेश ने मुस्कुराते हुए कहा, “यह समझ में आता है। मैंने भी अपने करियर में कई बार टेबल पर हाथ मारा है।”
गौरतलब है कि टूर्नामेंट के पहले दौर में कार्लसन ने गुकेश को हराया था, लेकिन इस बार युवा भारतीय खिलाड़ी ने सबसे अहम मोड़ पर संयम बनाए रखा और जीत दर्ज की। छह खिलाड़ियों के बीच डबल राउंड-रॉबिन प्रारूप में खेले जा रहे नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट में गुकेश की यह जीत उनके खिताबी अभियान के लिए एक महत्वपूर्ण बढ़त मानी जा रही है।
(इनपुट)


aepdg8
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you. https://www.binance.com/register?ref=IXBIAFVY
xn88. cam kết mọi kết quả tại sảnh Casino đều dựa trên thuật toán ngẫu nhiên, đảm bảo tính công bằng tuyệt đối. TONY03-27O
Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good.