
North-East: पूर्वोत्तर भारत में लगातार हो रही भारी बारिश ने मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश और अन्य राज्यों में तबाही मचा दी है। सबसे ज्यादा असर मणिपुर में देखा गया है, जहां बाढ़ और भूस्खलन के कारण 19,811 लोग प्रभावित हुए हैं और 3,365 घरों को नुकसान पहुंचा है।
इम्फाल ईस्ट सबसे ज्यादा प्रभावित जिला है। वहां सेना और असम राइफल्स की टीमों ने 500 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला है। राज्य सरकार ने 31 राहत शिविर लगाए हैं, जहां करीब 10,000 लोगों को आश्रय दिया गया है।
बारिश के चलते कई नदियों का जलस्तर बढ़ गया है और तटबंध टूट गए हैं, जिससे इम्फाल घाटी सहित कई इलाकों में पानी भर गया है। अब तक 47 जगहों पर भूस्खलन की घटनाएं भी दर्ज की गई हैं।
अरुणाचल प्रदेश के लोअर दिबांग घाटी में बाढ़ में फंसे 14 लोगों को भारतीय वायुसेना ने Mi-17 हेलीकॉप्टर की मदद से बचाया। वहीं, सेप्पा इलाके में हुए भूस्खलन में 7 लोगों की मौत हो गई है।
असम, मिजोरम, मेघालय और सिक्किम में भी बारिश और भूस्खलन से जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। सिर्फ असम में ही अब तक 11 लोगों की जान जा चुकी है।
हालात को देखते हुए केंद्र और राज्य सरकारें राहत कार्य में जुटी हैं, लेकिन लगातार बारिश और खराब मौसम से मुश्किलें बढ़ गई हैं। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में और भारी बारिश की चेतावनी दी है।









Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good.
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you. https://www.binance.bh/register?ref=IXBIAFVY