
New Delhi: दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर में मशहूर फिल्म निर्देशक और जूरी चेयरमैन आशुतोष गोवारिकर ने शुक्रवार को 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की घोषणा की। ये अवॉर्ड साल 2023 में रिलीज हुई फिल्मों के लिए दिए गए, जिसमें अलग-अलग श्रेणियों में कई कलाकारों और फिल्मों को सम्मानित किया गया। इस बार की सबसे खास बात यह रही कि बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान को अपने 33 साल के करियर में पहली बार बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला, जो उन्हें फिल्म ‘जवान’ के लिए दिया गया। इसके साथ ही विक्रांत मैसी को भी फिल्म ‘12वीं फेल’ के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला, जबकि रानी मुखर्जी को फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का सम्मान मिला।
बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड ‘12वीं फेल’ को मिला, वहीं बेस्ट हिंदी फिल्म ‘कटहल’ बनी। सुदीप्तो सेन को ‘द केरला स्टोरी’ के लिए बेस्ट डायरेक्टर और प्रशांतनु मोहपात्रा को इसी फिल्म के लिए बेस्ट सिनेमेटोग्राफी का अवॉर्ड मिला। बेस्ट फीमेल सिंगर का अवॉर्ड शिल्पा राव को ‘जवान’ के लिए और बेस्ट मेल सिंगर का अवॉर्ड पी.वी.एन.एस. रोहित को ‘बेबी’ फिल्म के लिए मिला। बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म का सम्मान मराठी फिल्म ‘नाल 2’ को दिया गया, जबकि बेस्ट एक्शन डायरेक्शन का अवॉर्ड नंदू और प्रुध्वी को ‘हनु-मैन’ के लिए मिला।
बेस्ट कोरियोग्राफी का अवॉर्ड वैभवी मर्चेंट को ‘ढिंढोरा बाजे रे’ (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी) के लिए और बेस्ट लिरिक्स का सम्मान कासरला श्याम को तेलुगू फिल्म ‘बलगम’ के लिए मिला। बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन में वी. प्रकाश को तमिल फिल्म ‘वाथी’ और हर्षवर्धन रामेश्वर को ‘एनिमल’ के लिए पुरस्कार दिया गया। मेकअप आर्टिस्ट में श्रीकांत देसाई और कॉस्ट्यूम डिजाइन में सचिन लावेलकर, दिव्या गंभीर और निधि गंभीर को ‘सैम बहादुर’ के लिए सम्मान मिला।
बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन का अवॉर्ड मोहनदास को ‘2018: एवरीवन इज हीरो’ के लिए, बेस्ट एडिटिंग का मिधुन मुरली को ‘पोक्कालम’ (मलयालम) के लिए और बेस्ट साउंड डिजाइन का अवॉर्ड सचिन सुधाकरन और हरिहरनन मुरलीधरन को ‘एनिमल’ (हिंदी) के लिए मिला। बेस्ट स्क्रीनप्ले का सम्मान साईं राजेश नीलम को ‘बेबी’ (तेलुगू) और बेस्ट डायलॉग राइटर का अवॉर्ड दीपक किंगरानी को ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ (हिंदी) के लिए मिला।
सपोर्टिंग रोल में उर्वशी को मलयालम फिल्म ‘उल्लोजुकु’ के लिए और विजयरावर्घवन को ‘पोक्कालम’ के लिए अवॉर्ड मिला। बेस्ट एनीमेशन फिल्म का सम्मान ‘हनु-मैन’ को, बेस्ट पॉपुलर फिल्म (मनोरंजन) का अवॉर्ड ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को और बेस्ट फिल्म (सोशल और नेशनल वैल्यू) का पुरस्कार ‘सैम बहादुर’ को मिला।







I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article. https://www.binance.bh/register?ref=QCGZMHR6