उत्पादन बढ़ा और विदेशों से गैस की अतिरिक्त खेप पहुंचने लगी

नई दिल्ली: मिडल ईस्ट (पश्चिम एशिया) में चल रहे तनाव को देखते हुए भारत सरकार ने देश में रसोई गैस की कमी न हो, इसके लिए अपना ‘प्लान-B’ लागू कर दिया है। इसके तहत तेल रिफाइनरियों को एलपीजी का उत्पादन बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं, जिसके बाद सरकारी तेल कंपनियों ने उत्पादन में लगभग 10 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की है।

चूंकि भारत अपनी जरूरत की काफी गैस खाड़ी देशों से मंगवाता है, इसलिए वहां युद्ध जैसी स्थिति होने पर सप्लाई रुकने का डर रहता है। इसी जोखिम को कम करने के लिए सरकार ने अब ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और अल्जीरिया जैसे अन्य देशों से भी गैस की अतिरिक्त खेप मंगाना शुरू कर दिया है। सरकार का पूरा जोर इस बात पर है कि वैश्विक संकट के बावजूद भारतीय घरों में रसोई गैस की सप्लाई बिना किसी रुकावट के जारी रहे।